मैनपुरी/किशनी। होली को लेकर लगातार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी किशनी के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कुल नौ नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं।
किशनी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य पदार्थ की दुकानों पर निरीक्षण नौ नमूने लिए। इसमें अजीतगंज निवासी ओमप्रकाश के लोडर से तीन रंगीन कचरी के नमूने, ननुआ मिष्ठान भंडार से नारियल की बर्फी और बर्क युक्त बर्फी का नमूना, लालू किराना स्टोर से रंगीन कचरी और वनस्पति घी, राजा किराना स्टोर से सोनपापड़ी का और रजनीश किराना स्टोर से मुनक्का का नमूना शामिल है। टीम ने लोगों को बताया कि वे होली पर रंगीन कचरी की खरीद न करें। इससे स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। कार्रवाई के डर से कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा, एसबी सिंह शामिल रहे।