फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi Goes High-Tech: Drone Shoots DJ Beats and Reels Take Over the Festivities

होली पर नया ट्रेंड: डीजे की धुन और ड्रोन का व्यू, लाइक्स से तय होगी मस्ती; जानें कैसी है युवाओं की तैयारी

Mon, 02 Mar 2026 08:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 08:19 AM IST
सार

होली पारंपरिक रंगों के साथ ड्रोन कैमरा, रील्स और प्रोफेशनल इवेंट मैनेजमेंट के हाईटेक अंदाज में मनाई जाएगी। बेंक्वेट हॉल और डीजे बुक हो चुके हैं, जबकि युवाओं के बीच लाइक्स और व्यूज भी मस्ती का नया पैमाना बन रहे हैं।

विज्ञापन
Holi Goes High-Tech: Drone Shoots DJ Beats and Reels Take Over the Festivities
होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फागुन की हवा में घुलती अबीर की खुशबू्, ढोल की थाप पर थिरकते कदम और आसमान तक उड़ता गुलाल। शहर में होली का उल्लास पूरे रंग पर चढ़ रहा है। रंगों का यह पर्व इस बार सिर्फ गलियों में नहीं, ड्रोन कैमरों की नजर और सोशल मीडिया की स्क्रीन पर भी चमकेगा। रेन डांस में रंगों की फुहार, डीजे की गूंज और बेंक्वेट हॉल की चहल-पहल के बीच होली पारंपरिक मस्ती के साथ आधुनिक अंदाज में मनाने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। होली के लिए बेंक्वेट हॉल और फार्म हाउस बुक हो चुके हैं। इस बार रील्स वाली होली का ट्रेंड बढ़ा है। युवाओं के ग्रुप और आवासीय सोसायटी डीजे, ढोल और रेन डांस सेटअप के साथ
विज्ञापन


 
Trending Videos

होली को इवेंट जैसा प्लान कर रहे हैं। कई स्थानों पर विशेष रेन डांस फ्लोर तैयार किए जा रहे हैं, जहां रंगों के साथ पानी की बौछारों में लोग झूमेंगे। इवेंट मैनेजर बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस बार बुकिंग में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

होली बन गई इवेंट
इवेंट प्लानर मनोज शर्मा का कहना है कि अब होली सिर्फ रंग खेलने का त्योहार नहीं, बल्कि थीम-बेस्ड इवेंट बन चुकी है। लोग प्रोफेशनल साउंड सिस्टम, डीजे, पंजाबी ढोल और ड्रोन शूट की मांग कर रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया रील्स और प्रोमो वीडियो के लिए अलग से शूटिंग प्लान कर रहे हैं। इस बार रेन डांस और कलर कैनन की काफी डिमांड है।

 
विज्ञापन

ड्रोन कैमरों की मांग
इवेंट प्लानर अमित जैन बताते हैं कि होली के दिन रंगों की उड़ान को आसमान से कैद करने के लिए कई आयोजन स्थलों पर ड्रोन ऑपरेटर बुक किए जा रहे हैं। होली की शूटिंग ड्रोन से की जाएगी। यह इस उत्सव को बेहतर तरीके से दिखाने का मौका है। सोशल मीडिया पर रील और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए फोटोग्राफर बुक हैं। युवाओं के बीच लाइक्स और व्यूज भी खुशी के साथ कमाई का जरिया बन रही है।

 

डीजे और ढोल की बुकिंग
डीजे संचालक विजय गुप्ता के अनुसार, उनके पास डीजे के पांच सेट हैं और सभी बुक हो चुके हैं। बुकिंग में लोग भांगड़ा वाली ढोल भी मांग रहे हैं। त्योहार के दिन ढोल की बुकिंग काफी मुश्किल होती है।

 

होली पार्टी में ड्रोन और डीजे की बुकिंग
खंदारी निनाली धीरज जादाैन ने बताया कि दोस्तों के साथ होली की पार्टकके लिए ड्रोन कैमरा और डीजे दोनों बुक किए हैं ताकि पूरा इवेंट अच्छे से कैप्चर हो सके। होली की मस्ती तो रहेगी ही, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड होने और अच्छे व्यूज आने पर हमारे खर्चे निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed