{"_id":"5e667b1a8ebc3eeadf4457f3","slug":"holi-festivel-market-tundla-firozaabd-tundla-news-agr433257784","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्टूनों के मुखौटों में दिखेंगे हुरियारे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्टूनों के मुखौटों में दिखेंगे हुरियारे बच्चे
विज्ञापन
टूंडला में होली की पूर्व संध्या पर खरीदारी करते लोग
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। रंगों का त्योहार व मस्ती भरा दिन। रंगों का जश्न मनाने के लिए बच्चों में भी जोश भरा हुआ है। इस बार होली पर बच्चों का रुझान मुखौटों पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पावर रेंजर्स, मिक्की माउस, स्पाइडरमैन, शक्तिमान, पोकेमॉन, ही-मैन के रूप में वे होली पर पिचकारी लेकर दौड़ेंगे, तो आप भी पहचान नहीं पायेंगे।
जी हां, इस बार बच्चों के पसंदीदा प्रधानमंत्री ही नहीं टीवी सीरियलों के कार्टून नायकों, खलनायकों के मुखौटे बाजार में खासे उपलब्ध हैं। बच्चे इनकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। होली के हुड़दंग की उमंग लिए आयुष बोला- वह तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुखौटा लगाएगा।
हर्ष भट्ट ही-मैन की पावर लेकर होली मैदान में कूदेगा तो सार्थक शक्तिमान बनकर सभी रंगों से सरोबार करेगा। मिक्की, रिम्मी, टीना, राहुल, साइना, पिंकी, जूही अपनी नाक व आंखों को रंगों से बचाने के लिए नए तरीके के मास्क खरीदकर लाए हैं। इन बच्चों का कहना है कि बड़ा मजा आएगा... जब मम्मी-पापा भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे।
विज्ञापन
दिनभर होती रही खरीदारी
होली की पूर्व संध्या पर खरीदारी के लिए बाजारों में खासी भीड़ रही। बाजार में होली से संबंधित सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खरीददारों की भीड़ के चलते शाम के समय बाजारों में जाम लग गया। बाजारों में मावा, पनीर, दूध आदि के लिए हलवाइयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। फुटपाथी बाजार में हर तरफ होली का ही रंग देखने को मिल रहा है। शाम होते ही बाजार में खरीददारों को भीड़ के चलते सड़कों पर चलना तक दुश्वार हो गया है।