फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi festival of colors hindi, braj Bhasha and urdu writers wrote many poems and shayari on holi

होली 2022: हिंदी, ब्रजभाषा और उर्दू के रचनाकारों को बहुत भायी है होली, साहित्य में बिखेरा प्रेम का रंग

Thu, 24 Feb 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार यतेंद्र तिवारी, अमर उजाला नंदगांव (मथुरा)
यतेंद्र तिवारी, अमर उजाला नंदगांव (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 12:14 AM IST
सार

रंगों के पर्व होली में प्रेम का रस बरसता है। हिंदी से लेकर ऊर्दू तक के साहित्य में इसकी झलक मिलती है। सूर, रहीम, रसखान से लेकर हातिम, मीर और नजीर अकबराबादी आदि रचनाकारों ने अपनी रचनाओं में होली के रंग बिखेरे हैं। 

विज्ञापन
holi festival of colors hindi, braj Bhasha and urdu writers wrote many poems and shayari on holi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम जनमानस की तरह होली हिंदी, ब्रजभाषा और उर्दू के रचनाकारों को भी बहुत भायी है। इन रचनाकारों ने अपने काव्य में होली के रंग घोलकर होली प्रेमियों को अनोखी सौगात दी है। साहित्यिक ग्रंथों के पन्ने बताते हैं संस्कृत के प्रसिद्ध कवि कालिदास ने अपनी रचना ऋतुसंहार में पूरा एक सर्ग वसंतोत्सव और होली पर लिखकर अपने होली प्रेम को दर्शाया है। चंदरबरदाई की ओर से लिखित हिंदी के प्रथम महाकाव्य पृथ्वीराज रासो में भी होली की झलक दिखाई देती है। मुगल दरबारों में भी होली का रस खूब बरसता था। 

विज्ञापन

उर्दू साहित्य में बिखरे होली के रंग  

मुगल काल के दौरान उर्दू साहित्य में होली की मस्ती और राधा कृष्ण के प्रेम को मुस्लिम कवियों ने अपने काव्य मोतियों को खूबसूरती से पिरोया है। इसमें फायज देहलवी, हातिम, मीर, कूली कुतुबशाह, महजूर, बहादुर शाह जफर, जनीर, आतिश, ख्वाजा हैदर अली, आतिश, इंशा का नाम उल्लेखनीय है। साहित्य जगत के पितामह भारतेंदु हरीशचंद्र ने उर्दू शब्दों को प्रयोग करते हुए होली पर सुंदर गजल ‘गले मुझको लगा लो ए दिलदार होली में, बुझे दिल की लगी भी तो ए यार होली में लिखी है।’ 

विज्ञापन


मुस्लिम कवियों का होली प्रेम भी किसी से छिपा नहीं है। नजीर अकबराबादी लिखते हैं ‘जब फागुन रंग झमकते हों तब देख बहारें होली की और दफ के शोर खड़कते हों तब देख बहारें होली की’, अलाउद्दीन के समकालीन अमीर खुसरो लिखते हैं ‘दैय्या रे मोहे भिजोया री, शाह निजाम के रंग में कपडे़ रंग के कुछ न होत है, या रंग में तन मन को डुबोया री।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर, रहीम, रसखान की रचनाओं में भी बिखरे होली के रंग 

भक्तिकाल और रीति काल के कवियों ने तो फाल्गुन और होली को अपनी रचनाओं में विशेष महत्व दिया है। इनकी रचनाओं को मंदिरों में गायन किया जाता है, जिन्हें समाज गायन भी कहा जाता है। आदिकालीन कवि विद्यापति से लेकर भक्तिकालीन कवि सूर, रहीम, रसखान, पदमाकर, जायसी, मीराबाई, कबीर तथा रीतिकाल के कवि बिहारी, केशव, घनानंद आदि का उनकी रचनाओं को देखते हुए ऐसा लग रहा है जैसे होली उनका प्रिय विषय रहा हो। सूरदास ने वसंत और होली पर 70 से अधिक पदों की रचना की है। 

नंदगांव निवासी साहित्यकार रामशरण शर्मा ‘शरन’ बताते हैं कि अष्टछाप के कवि सूरदास, परमानंददास, कुंभनदास, चतुर्भजदास, कृष्णदास, नंददास, छीतस्वामी, गोविंददास ने होली के पदों की तमाम रचनाएं की हैं, जो आज भी राधाकृष्ण के मंदिरों में परंपरागत गायन के रूप में गाई जाती हैं। वहीं सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया, अमीर खुसरो और बहादुरशाह जफर ने भी होली पर सुंदर रचनाएं की हैं। आधुनिक काल के कवि प्रेमचंद की राजा हरदोल, प्रभु जोशी की अलग अलग तीलियां, तेजेंद्र शर्मा की एक बार फिर होली, ओमप्रकाश अवस्थी की होली मंगलमय हो में होली के अलग-अलग रूप दिखाई देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed