{"_id":"5e63e41b8ebc3eebbf46cf00","slug":"holi-drive-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4328889155","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 क्विंटल नमकीन को क्यों किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 क्विंटल नमकीन को क्यों किया सीज
विज्ञापन
07एमएनपी-36-एक दुकान पर चेकिंग करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को नमकीन को लेकर अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक गोदाम पर नियम विरुद्ध बिक्री मिलने पर 25 क्विंटल नमकीन सीज कर दी। साथ ही संचालक को नोटिस जारी किया गया है। वहीं चेकिंग के दौरान चार नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। टीम ने शहर के स्टेशन रोड स्थित श्रीनाथ जी ट्रेडिंग कंपनी में छापेमारी की। यहां संचालक द्वारा दिखाया गया लाइसेंस सही नहीं निकला। लाइसेंस किसी अन्य स्थान पर संचालन के लिए लिया गया था। जबकि बिक्री कहीं अन्य की जा रही थी। इस पर टीम ने 25.36 क्विंटल नमकीन सीज कर दी। इसकी कीमत 2.73 लाख रुपये बताई गई है। निरीक्षण के दौरान टीम ने नीबू भुजिया, सेव दाना और नमकीन का नमूना लिया। नियमों का उल्लंघन करने पर विभाग ने संचालक को नोटिस जारी किया है।
इसके बाद टीम ने करहल के स्वदेश किराना स्टोर का निरीक्षण किया। यहां से भी एक नमकीन का नमूना लिया गया। नगर के ही गीता स्वीट्स पर निरीक्षण कर साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा, एसबी सिंह और सहायक गौरव मिश्रा शामिल रहे।