{"_id":"6221775cc5c7875992127007","slug":"holi-2022-preparations-going-on-fast-for-lathmar-holi-of-barsana-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली 2022: बरसाना की लठमार होली की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसएसपी ने दिए अधिकारियों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2022: बरसाना की लठमार होली की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसएसपी ने दिए अधिकारियों को निर्देश
Fri, 04 Mar 2022 08:03 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:03 AM IST
सार
बरसाना की लठमार होली को लेकर हुई बैठक में डीएम ने सभी तैयारियां नौ मार्च तक पूरी करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस बार लठमार होली मेला सीसीटीवी की जद में रहेगा।
विज्ञापन
लठमार होली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगोत्सव-2022 की लड्डू होली एवं लठमार होली की तैयारियों का खाका खींचने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम और एसएसपी ने बरसाना स्थित होटल विगिंस्टन में अधीनस्थों के साथ बैठक की। डीएम नवनीत सिंह चहल ने सभी विभागों को 9 मार्च तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें
बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग को बरसाना को जोड़ने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, कुंडों की बैरिकेडिंग, 33 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था, क्रेन की व्यवस्था, 38 बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया बरसाना से गोवर्धन रोड को एक दिन में गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। कोसी से नंदगांव तक सड़क को 9 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बनाया जाएगा खोया-पाया केंद्र
नगर पंचायत के ईओ द्वारा प्रियाकुंड में एक नाव, दो गोताखोर की व्यवस्था, रंगीली चौक पर पुताई की व्यवस्था, पेयजल के लिए 31 टैंकरों की व्यवस्था, 15 मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था, खुले घूम रहे पशुओं को गोशालाओं में भेजने का काम किया जाएगा। सफाई व प्रकाश व्यवस्था के लिए 20 जेनरेटर, खोया-पाया केंद्र बनाने का काम किया जाएगा। तीर्थ विकास परिषद को बरसना को भव्यता से संवारने के साथ दो दिन सांस्कृतिक प्रोग्राम राधाबिहारी इंटर कॉलेज में कराएगा।
विज्ञापन