फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi 2022 natural color made by tessu flowers for braj Mathura holi  

मथुरा होली 2022: टेसू के फूलों से बने रंगों से होली खेलेंगे बांकेबिहारी, जानें किस तरह तैयार हो रहा ये खास रंग

Fri, 04 Mar 2022 08:26 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 08:26 AM IST
सार

 ब्रज की होली में टेसू के रंगों का विशिष्ट स्थान है। रंग बनाने के लिए दो सौ किलो टेसू के फूल मंगाए गए हैं। इसके साथ ही सात रंग के पांच सौ किलो गुलाल की भी व्यवस्था की जा रही है।
 

विज्ञापन
Holi 2022 natural color made by tessu flowers for braj Mathura holi  
श्रीबांकेबिहारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज के मंदिरों में होली की अनूठी परंपरा है। इसके अनुरूप ही खास इंतजाम भी किए जाते हैं। होली पर मंदिरों में फूलों से तैयार रंगों की बरसात होगी। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में होली आयोजन के लिए दो सौ किलो टेसू के फूल मंगाए गए हैं। इनसे रंग तैयार होगा। इसके अलावा लगभग पांच सौ किलो सात रंग का गुलाल भी मंगाया जाएगा। इस रंग में केसर, गुलाब जल की महक श्रद्धालुओं को आनंदित कर देगी। ब्रज की होली में टेसू के रंगों का विशिष्ट स्थान है। टेसू के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंग शुद्धता का भी प्रतीक है।
विज्ञापन

 

रंगभरनी एकादशी से होगा होली महोत्सव शुरू 

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में रंगभरनी एकादशी से होली महोत्सव का परंपरागत शुभारंभ होता है। रंग भरनी एकादशी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज अपने निज महल से बाहर जगमोहन में आकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं। नगर के मंदिरों में टेसू के फूलों से ही होली खेली जाती है। 
विज्ञापन

कोलकाता से मंगाए गए फूल

हरगूलाल की हवेली की ओर से विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में कोलकाता से टेसू, गेंदा, मोंगरा, मारकेट, पीला और सफेद गुलाब सहित करीब एक हजार किलो फूल मंगाए गए हैं। इनमें टेसू के फूल दो सौ किलो हैं। इन फूलों की पंखुड़ियों को पानी में उबालकर, इस पानी को छानकर ड्रम में भर दिया जाता है। इसमें गुलाब जल, चंदन, केसर को मिलाकर सेवायत स्वर्ण-रजत पिचकारियों से भक्तों पर रंग डालते हैं। वहीं अबीर-गुलाल, कुमकुम भी भक्तों पर डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह तैयार होता है रंग 

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पास हरगूलाल की हवेली के सुपरवाइजर ठाकुर महाराम सिंह ने बताया कि इन टेसू के फूलों को मंदिर प्रांगण में स्थित रसोई में दो बड़ी कड़ाही में पहले उबाला जाता है। इसके बाद इन्हें छानकर दो ड्रमों में मंदिर भेजा दिया जाता है। टेसू के फूलों से बने होली के रंग तैयार कर रंग भरनी एकादशी पर भक्तों पर डाला जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार से मंदिर की रसोई में प्राकृतिक रंग बनाए जाने का काम शुरू होगा और 13 फरवरी की शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अगले दिन 14 फरवरी को रंगभरनी एकादशी पर भक्तों पर टेसू के रंगों के साथ गुलाल की बैछार की जाएगी।

इन मंदिरों में होगा टेसू के फूलों के रंगों का प्रयोग

ठाकुर राधावल्लभ, राधारमण मंदिर, राधास्नेह बिहारी, राधा दामोदर, राधाश्याम सुंदर, जशोदानंदन धाम, राधा गोपीनाथ, मदन मोहन मंदिर, गोदाहरिदेव दिव्य देश आदि मंदिरों में टेसू के फूलों से बने रंगों का प्रयोग किया जाता है। 

टेसू के रंग पर चढ़ा महंगाई का रंग 

इस बार टेसू के फूलों पर महंगाई का रंग चढ़ा हुआ है। पिछले वर्ष 80 रुपये प्रति किलो के टेसू के फूल इस बार 100 रुपये प्रति किलो के भाव से खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed