{"_id":"6a8e81c92b2ef91df40b7816","slug":"bakery-employee-dies-of-electric-shock-while-starting-submersible-in-agra-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बेकरी में सबमर्सिबल चालू करते ही लगा करंट, 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बेकरी में सबमर्सिबल चालू करते ही लगा करंट, 24 वर्षीय कर्मचारी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 26 Aug 2026 11:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:33 AM IST
सार
आगरा के वजीरपुरा में मंगलवार सुबह बेकरी में सबमर्सिबल चलाने के दौरान करंट लगने से 24 वर्षीय कर्मचारी हाशिम की मौत हो गई। साथी कर्मचारियों ने उसे बेसुध देखा तो परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
हाशिम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत के वजीरपुरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेकरी में करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई। सबमर्सिबल चलाने के लिए तार लगाते समय हादसा हुआ।
परिजनों ने बताया कि गिहारा बस्ती निवासी हाशिम (24) केक हाउस बेकरी में कई साल से काम कर रहे थे। उसे बेसुध पड़ा देख अन्य कर्मचारियों ने परिजन को सूचना दी। परिवार में मां रीना और दो छोटे भाई हैं।
बेकरी संचालक शौकीन ने बताया कि हाशिम सबमर्सिबल चालू करने गए थे और उन्हें करंट लग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत अमीषा के अनुसार, परिजन ने इस मामले में कोई आरोप नहीं लगाया है।