फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi 2022 folk artist singing holi rasiya in Dwarkadhish temple mathura

मथुरा: ब्रज में बढ़ने लगा होली का उल्लास, द्वारिकाधीश मंदिर में रसिया गायन की परंपरा शुरू

Fri, 18 Feb 2022 11:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 11:51 AM IST
सार

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में होली की शुरुआत हो गई है। होली की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार से रसिया गायन का आरंभ हुआ।

विज्ञापन
holi 2022 folk artist singing holi rasiya in Dwarkadhish temple mathura
द्वारिकाधीश मंदिर में झूमते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर श्री द्वारिकाधीश में गुरुवार से होली के रसिया गायन शुरू हो गया। प्रात:काल राजभोग के दर्शन को आए भक्त भी द्वारिकेश रसिया मंडल के होली गायन को सुन आनंदित हो उठे। गायन की इस परंपरा के दौरान ऐसी होरी में लग जाए आग री कैसो चटक रंग डारो, आज होली खेलन महाराज चला बरसाने को आदि रसियाओं के गायन सुनकर भक्त भी ठाकुरजी के आंगन में झूम उठे।

विज्ञापन


श्री द्वारिकाधीश मंदिर में होली की शुरुआत बीते दिवस हुई है। होली की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार से रसिया गायन का आरंभ हुआ। पुष्टिमार्ग संप्रदाय में फागुन मास की प्रतिपदा के दिन ठाकुरजी के राजभोग दर्शन को पहुंचे भक्त होली रसिया सुनकर झूमने लगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि रसिया गायन का प्रारंभ प्रात: 10 बजे ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल की मौजूदगी में मंदिर के अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक ने ढप पूजन के साथ किया। 
विज्ञापन


इसके बाद रसिया मंडल के पदाधिकारी चुन्नीलाल, छैल बिहारी और प्रमोद चतुर्वेदी (पोई) का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अबीर-गुलाल से ढप का पूजन कर रसिया गायन की परंपरा शुरू की गई। पहले दिन सर्वप्रथम रसिया मंडल ने ऐसी होरी में लग जाए आग री कैसो चटक रंग डारो गायन कर शुरूआत की। मीडिया प्रभारी ने बताया यह क्रम प्रतिदिन प्रात: राजभोग के दर्शन में 10 से 11 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed