{"_id":"69977e1b1cabfd29800dd45b","slug":"hockey-trials-amid-exams-have-an-impact-with-fewer-girls-attending-agra-news-c-365-1-sagr1044-106644-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परीक्षा के बीच हॉकी ट्रायल का असर, कम पहुंचीं बालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परीक्षा के बीच हॉकी ट्रायल का असर, कम पहुंचीं बालिकाएं
Fri, 20 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में बुधवार को अपेक्षा से कम खिलाड़ी पहुंचीं। अब शुक्रवार को मंडलीय ट्रायल होना है। इससे हॉकी एसोसिएशन चिंतित है, हालांकि इसे चल रही बोर्ड परीक्षाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को ट्रायल में महज 20 बालिकाएं पहुंचीं। यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में कराई जा रही है। जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के कारण बालिकाओं की संख्या कम रही। उन्होंने कहा, प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न आयु वर्ग की कई प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। ऐसे में परीक्षा और ट्रायल की तिथियों का टकराव पूरी तरह टाल पाना संभव नहीं होता। कम उपस्थिति के बावजूद ट्रायल प्रक्रिया पूरी की गई और चयनित बालिकाओं को मंडलीय स्तर पर भेजा जाएगा।