फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hobby big thing Husband said Wife roams around with Bullet all day and also eats Gutkha made life hell

शौक बड़ी चीज है: पति बोला- दिनभर बुलेट से घूमती है और गुटखा भी खाती है घरवाली, जिंदगी कर दी है नरक

Sun, 28 Apr 2024 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 12:49 PM IST
सार

पति और पत्नी का विवाद परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा। पति ने बताया कि पत्नी ने जिंदगी नरक कर दी है। वो दिन भर बुलेट से घूमती है और गुटखा भी खाती है। उसके साथ रहना मुश्किल हो गया है। 
 

विज्ञापन
Hobby big thing Husband said Wife roams around with Bullet all day and also eats Gutkha made life hell
पत्नी को बुलेट बाइक चलाने और गुटखा खाने का शौक है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शौक बड़ी चीज है, इसके आगे बाकी सब बेकार हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में आया। पत्नी को बुलेट बाइक चलाने और गुटखा खाने का शौक है। पत्नी के ये शौक और ज्यादा खर्च करना पति को पसंद नहीं। विरोध पर विवाद हुआ तो पत्नी मायके में रहने लगी। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन


 

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी सदर के सेवला क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई थी। पति जूता कारीगर है। परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचने पर काउंसलर डाॅ. सतीश खिरवार ने दोनों की काउंसिलिंग की। पति का आरोप है कि मना करने के बावजूद पत्नी ने अपने पिता से रुपये लेकर मायके में ही मकान बनवा लिया है। दिनभर गुटखा खाकर बुलेट पर घूमती रहती है। रिश्तेदारों के यहां भी बुलेट से जाती है। पत्नी के इन दोनों शौक ने उसे कर्जदार बना दिया है। अब मायके में रहने के लिए दवाब बना रही है। मगर वह माता पिता को अकेले छोड़कर पत्नी के साथ नहीं रह सकता। अगर पत्नी अपने ये शौक छोड़ दे तो वह साथ रखने के लिए तैयार है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी से पहले पति को उसके बुलेट चलाने और गुटखा खाने के बारे में पता था। अब विरोध क्यों है। उसने अपना मकान बनाकर कोई गलती नहीं की है। वह अपने शौक नहीं छोड़ेगी, पति साथ रहे या फिर नहीं। काउंसलर ने बात नहीं बनने पर अगली तारीख दे दी। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी अपूर्वा चौधरी ने बताया कि शनिवार को 130 जोड़े बुलाए गए थे। 11 जोड़ों में सुलह हो गई। 5 में मुकदमे की संस्तुति की गई है। बाकी को अगली तारीख पर बुलाया गया है।

 
विज्ञापन

वशीकरण के लिए टोटका करने का पति को शक
सदर थाना क्षेत्र की युवती की शादी 2022 में ट्रांस यमुना क्षेत्र में हुई थी। पति एक कंपनी में नौकरी करता है। पति का कहना है कि कुछ दिन पहले पत्नी मायके गई थी। जब वह उसे वहां से साथ लाया तो उसके पर्स में सिंदूर की पुड़िया और लौंग रखी मिली। इससे टोटका करने का शक हो गया है। पत्नी उसे वश में करने के लिए तंत्र-मंत्र और टोटका कर रही है। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया और 3 महीने से पत्नी मायके में है। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed