फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hoax call of bomb in taj mahal

ताज में बम की सूचना दे मचाया हड़कंप, इसके बाद कॉलर ने किया ये

Tue, 24 Oct 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 24 Oct 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
hoax call of bomb in taj mahal
बीडीएस तलाशी लेती हुई - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी गेट पर सोमवार रात सवा नौ बजे बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर सर्किल के तीनों थानों की पुलिस फोर्स और बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) पहुंचा। पुलिस ने ताज और आसपास का इलाका खंगाल डाला। छानबीन में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तब पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को रात में सवा नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि ताज के पूर्वी गेट के पास बम रखा हुआ है। इसके बाद फोन कट गया। इस सूचना पर एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह, सीओ उदयराज सिंह सहित सर्किल की थाने का पुलिस फोर्स पहुंच गया। 
विज्ञापन


बाद में बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता को भी बुला लिया। पुलिस ने ताज के पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट, दक्षिणी गेट, दशहरा घाट पर तलाशी की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके अलावा आसपास के इलाके में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

hoax call of bomb in taj mahal
बीडीएस तलाशी लेती हुई - फोटो : अमर उजाला
मेहताब बाग में भी चेकिंग की गई। ताज के अंदर चेकिंग के लिए एक टीम अलग से लगाई गई। रात तकरीबन 12 बजे तक पुलिस ताजमहल और उसके आसपास के इलाके में चेकिंग कर रही थी। जिस नंबर से फोन आया था, वह स्विच आफ हो गया। 

एसपी सिटी ने बताया कि सूचना फर्जी निकली है। कॉल किसने की और क्यों किया, इसके पीछे क्या मकसद था? इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed