फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple shot dead in car Both were shot in head

दिवाली से पहले बेटे-बहू की मौत: दंपती की कार में गोली मारकर हत्या, सिर में मारी गोलियां, दर्शन कर लौट रहे थे

Wed, 30 Oct 2024 10:28 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, किरावली (आगरा)
माई सिटी रिपोर्टर, किरावली (आगरा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 30 Oct 2024 10:28 PM IST
सार

पुलिस ने घटना के बाद मंदिर के सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें नजर आया कि बेटा विकास और बहू दीक्षा के साथ एक युवक नजर आ रहा था। वह फोन पर बात कर रहा था।

विज्ञापन
Couple shot dead in car Both were shot in head
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अछनेरा के गांव सांथा निवासी 21 वर्षीय विकास सिसौदिया और उनकी 20 वर्षीय पत्नी दीक्षा की राजस्थान के करौली में बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय करौली के मासलपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर के पास हत्याकांड को अंजाम दिया गया। कार में शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आईडी से पहचान होने पर परिजन को जानकारी दी गई। दिवाली से पहले नवविवाहित बेटे और बहू की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। राजस्थान पुलिस ने तीन परिचितों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

गांव सांथा, अछनेरा निवासी विकास की शादी 16 जनवरी को कुम्हेरी, सहपऊ, धौलपुर निवासी दीक्षा के साथ हुई थी। परिजन के मुताबिक, दीक्षा 4 महीने की गर्भवती भी थी। विकास तीन दिन पहले घर से निकले थे। अपनी ननिहाल सहपऊ गया था। दोनों एक रात वहीं रुके। अगले दिन मामा की कार से अपनी ससुराल कुम्हेरी गए। इसके बाद मां कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। बुधवार तड़के 5 बजे वापस आते समय कार में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। करौली के मासलपुर थाना स्थित 12 किलोमीटर बाड़ी रोड पर भोजपुर के पास दोनों के खून से लथपथ शव कार में पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने कार में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। हत्याकांड के पीछे कौन और क्या कारण है? इसके बारे में राजस्थान पुलिस पड़ताल में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेरागढ़ के चमन को पुलिस ने उठाया
पुलिस ने घटना के बाद कैला देवी मंदिर के सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें नजर आया कि विकास और दीक्षा के साथ एक युवक नजर आ रहा था। वह फोन पर बात कर रहा था। फुटेज निकालने के बाद पुलिस मृतक के परिजन से मिली। उन्हें फुटेज दिखाए। इसमें उसकी पहचान खेरागढ़ के गांव ऊंंटीगिरी निवासी चमन खां के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश दी। वह घर में ही मिल गया। उसे पकड़कर ले गई। वहीं गांव नगला पुना निवासी मनीष और तरुण को गिरफ््तार किया। पुलिस तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। हत्याकांड में किसका हाथ है? हत्याकांड की वजह क्या है? इसके बारे में पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

दिवाली से एक दिन पहले बेटे-बहू की मौत से मचा कोहराम
विकास परचूनी की दुकान चलाता था। इंटरमीडिएट किया हुआ था। वह एक जूता फैक्टरी में भी काम करता था। परिजन ने उनकी शादी कर दी। दोनों काफी खुश थे। वह मंदिर गए थे। वह वापस आने वाले थे, इससे पहले ही उनकी मौत की खबर घर आई। दिवाली की तैयारी में लगे परिवार में कोहराम मच गया। शाम को शव लाए गए। उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सिर में मारी गई गोलियां
राजस्थान पुलिस ने परिजन को बताया कि विकास के सिर में 3 और दीक्षा के सिर में 2 गोलियां मारी गईं। इससे वह दोनों बच नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed