फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   history-sheeter Groom going to get marriage but police sent him to jail

पुलिस ने तोड़ा हिस्ट्रीशीटर की शादी का सपना: बरात ले जाने की कर रहा था तैयारी, तभी हाथों में डल गई हथकड़ी

Sat, 22 Apr 2023 07:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 07:02 PM IST
सार

हिस्ट्रीशीटर बदमाश की शादी की तैयारी चल रही थी। उसकी बरात जानी थी उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
history-sheeter Groom going to get marriage but police sent him to jail
हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को आखिरकार एक महिला ने जेल का रास्ता दिखवाया दिया। हिस्ट्रीशीटर मोहल्ले की एक महिला से शादी के नाम पर झांसा दे रहा था। शुक्रवार को उसकी बारात जाने की तैयारी चल रही थी। पीड़ित महिला रसूलपुर थाने पहुंची, पुलिस को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने घर से हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

ये है मामला 

रसूलपुर थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि गुरुदेव नगर निवासी सचिन गुप्ता के अपने ही मोहल्ले की एक महिला से अवैध संबंध थे। वह करीब आठ साल से वह शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बना रहा था महिला को पता चला कि सचिन गुप्ता अपनी शादी कर रहा है। इसके बाद महिला ने युवक को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, बल्कि फोन बंद कर लिया। इसके बाद महिला ने जानकारी जुटाई, तो पता चला कि दूसरे जिले की एक युवती फिरोजाबाद में आकर एक गेस्ट हाउस में शादी कर रही है। इसके बाद महिला ने साहस जुटाकर थाना रसूलपुर पहुंची। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: पत्नी को अवाज लगाई फिर किया फोन, जवाब न मिलने पर जंगले से देखा तो पति की निकल गई चीख

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार 

थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने महिला की बात को सुना। उन्हें न्याय का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस की टीम सीधे सचिन गुप्ता उर्फ जैकी के घर पहुंची। जैकी को गिरफ्तार किया। पुलिस को बाद में पता चला कि उक्त युवक के उपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे थाने में पंजीकृत हैं।


ये भी पढ़ें - एटा में दो युवकों की हत्या: कमरे में मिली एक युवक की लाश, दूसरे का किया ऐसा हाल; लाशें देख सहम गए परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed