{"_id":"64ac39a6b5147e0fa8087c04","slug":"history-sheeter-called-and-asked-for-extortion-from-the-businessman-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-847-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हिस्ट्रीशीटर ने फोन कर व्यापारी से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हिस्ट्रीशीटर ने फोन कर व्यापारी से मांगी रंगदारी
Mon, 10 Jul 2023 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने फोन कर व्यापारी से मांगी रंगदारी
किशनी। थाना क्षेत्र के व्यापारी से हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी मांगी। व्यापारी के घर आया और पत्नी को धमका कर नगदी लूट ले गया। पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। हरचंदपुर नगला मनी निवासी कुसम शाक्य ने बताया की पति अरविंद फ्लोर मिल का संचालन करते हैं। दो जुलाई को हिस्ट्रीशीटर विपिन यादव निवासी रामनगर रोड ने पति को फोन कर रंगदारी मांगी। इस बारे में पति ने उन्हें बताया और खेत की ओर चले गए। कुछ देर बाद हिस्ट्रीशीटर अपने दो साथियों के साथ घर पर आया। पति के बारे में पूछा, उसने कहा की पति घर पर नहीं हैं। तो गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और तमंचा दिखाकर घर में रखी 15 हजार की नकदी चेकबुक आदि लूटकर ले गया। कुसुम की शिकायत पर पुलिस ने विपिन व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद