फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   history sheetar

कासगंज में तलाशे जा रहे हिस्ट्री शीटर, सभी थानों को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 07 Jul 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
history sheetar
कासगंज। कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर कुख्यात बदमाश विकास दुबे व उसके साथियों के हमले के बाद पुलिस जगह-जगह अपराधियों की तलाश कर रही है। हिस्ट्रीशीटरों का ब्यौरा भी खंगाला जा रहा है। सभी थानों से एएसपी ने रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

कुख्यात बदमाश विकास दुबे और उसके साथियों ने कानपुर में सीओ सहित पुलिस के आठ जवानों की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। कासगंज में भी सक्रिय बदमाशों की कुंडली तैयार की जा रही है। कितने हिस्ट्रीशीटर हैं, कितने जेल जा चुके हैं और कितने सक्रिय हैं इन सभी बिंदुओं पर एएसपी आदित्यवर्मा ने सभी थानाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

हालांकि हिस्ट्रीशीटरों का ब्यौरा पुलिस कार्यालय में मौजूद है। लेकिन उनकी सक्रियता और निष्क्रियता की रिपोर्ट थानाध्यक्षों ने नहीं दी। सभी थानों के 8 नंबर रजिस्टर में दर्ज अपराधियों का भी बिंदुवार ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्तियों का भी तैयार हो रहा रिकॉर्ड
जिले के सभी हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों की संपत्तियों का भी रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। किस अपराधी की कितनी संपत्ति है और यह संपत्ति किस माध्यम से अर्जित की गई इस सब का ब्यौरा तैयार करने के लिए थानाध्यक्षों के अलावा सभी चौकी प्रभारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

- सभी हिस्ट्री शीटरों का ब्यौरा खंगाला जा रहा है। थानाध्यक्षों से रिकॉर्ड मांगा गया है। साथ ही संपत्तियों का भी ब्यौरा तैयार हो रहा है। - आदित्य वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed