फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   history and english teachers appointed for UP Board Experimental Exam in mainpuri

यूपी बोर्ड का कारनामा: विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराएंगे इतिहास और अंग्रेजी के शिक्षक

Mon, 16 Dec 2019 09:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
history and english teachers appointed for UP Board Experimental Exam in mainpuri
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के बाद अब परीक्षक की नियुक्ति में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की लापरवाही उजागर हुई है। मैनपुरी जिल में परिषद से स्कूलों में भेजी गई जानकारी के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विज्ञान और जीव विज्ञान के लिए जिन शिक्षकों को परीक्षक नियुक्ति किया गया है, वे संबंधित विषय के शिक्षक ही नहीं हैं।
विज्ञापन

 
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होनी हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं की अनुक्रमांक सूची और परीक्षकों के नाम की सूची संबंधित कॉलेज को उपलब्ध करा दी गई है। 
विज्ञापन


परीक्षकों की तैनाती में परिषद ने बड़ी लापरवाही की है। कई कॉलेजों में संबंधित विषय की जगह पर दूसरे विषयों के परीक्षकों की तैनाती की गई है, जो प्रयोगात्मक विषय के शिक्षक नहीं हैं। ऐसे शिक्षकों से जब कॉलेज संचालकों ने संपर्क किया तो संबंधित परीक्षकों ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए आने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-एक 
श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा में जनपद गौतमबुद्ध नगर की शिक्षिका इंद्रा गौतम को रसायन विज्ञान विषय का परीक्षक बनाया गया है। कॉलेज के इंचार्ज प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार ने जब सूची में उपलब्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो इंद्रा गौतम का कहना था कि वे इतिहास की शिक्षिका हैं उनका नाम गलत तरीके से भेजा गया है।
 
केस नंबर दो- 
एसएस इंटर कॉलेज मैनपुरी में अलीगढ़ से शिक्षक विवेक कुमार को जीव विज्ञान का परीक्षक बनाकर भेजा गया है। जब कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल सिंह ने इस संबंध में सूची में प्राप्त नंबर पर बात की तो संबंधित शिक्षक ने बताया कि उनका विषय तो सामाजिक विज्ञान है। उनका नाम किस प्रकार से जीव विज्ञान विषय के परीक्षक के रूप में भेजा गया है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

केस नंबर- तीन
डीएस इंटर कॉलेज कुरावली रोड मैनपुरी में गौतमबुद्ध नगर से ही शिक्षक प्रबल कुमार को रसायन विज्ञान का परीक्षक बनाकर भेजा गया है। जब संपर्क किया गया तो शिक्षक ने बताया कि वो तो अंग्रेजी के शिक्षक हैं उनका नाम गलत तरीके से भेजा गया है। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी देने की बात कही है।  


डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि जिन कॉलेज संचालकों का परीक्षकों से संपर्क हुआ है। यदि कुछ दिक्कत है तो उसके संबंध में रिपोर्ट मेरे कार्यालय में जमा कर दें। परिषद को जानकारी भेज दूसरे शिक्षक की तैनाती कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed