फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindustani Chadar Will Offers At Taj Mahal On Last Day Of Shahjahan Urs

ताजमहल में पूरे दिन निशुल्क प्रवेश: आज स्मारक में दिखेगी सद्भाव की मिसाल, पेश होगी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर

Tue, 01 Mar 2022 11:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 11:55 AM IST
सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार को ताजमहल में सूर्योदय से सूर्यास्त तक सभी पर्यटकों के लिए निशुल्क है। 

विज्ञापन
Hindustani Chadar Will Offers At Taj Mahal On Last Day Of Shahjahan Urs
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां का उर्स मनाया जा रहा है। आज उर्स का समापन हो जाएगा। अंतिम दिन सूर्यास्त तक पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। निशुल्क प्रवेश के चलते सोमवार सुबह ही स्मारक में अकीदतमंदों और पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर को मोहब्बत की मिसाल ताजमहल में सर्वधर्म सद्भाव की मिसाल देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन

ताजमहल में पेश होगी सतरंगी चादर

खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी के अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर के मुताबिक शाहजहां उर्स के आखिरी दिन मंगलवार को दोपहर में 1381 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर पेश की जाएगी। दक्षिणी गेट स्थित हनुमान मंदिर से धर्मगुरुओं की मौजूदगी में सतरंगी चादर ताजमहल पश्चिमी गेट से ले जाई जाएगी। इसके अलावा फूलों की चादर, मोतियों की चादरें पेश की जाएंगी।

विज्ञापन

सोमवार को हुई संदल की रस्म 

शाहजहां के 367वें उर्स में सोमवार को संदल की रस्म हुई। दोपहर दो बजे ताजमहल के मुख्य गुंबद के तहखाने में बनी शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों पर एएसआई और उर्स कमेटी की ओर से संदल चढ़ाया गया, लेकिन मोबाइल की रोशनी में। जैसे ही तहखाने के दरवाजे खुले, बिजली गुल हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मोबाइल की टॉर्च जलाकर संदल पेश किया गया। फूलों की चादर चढ़ाने के बाद मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गई। बिजली गुल हो जाने के कारण तहखाने में अव्यवस्थाएं हो गईं। करीब दस मिनट के बाद बिजली सप्लाई चालू हुई। शाम तक असली कब्रों को देखने वालों का तांता लगा रहा।

दो दिन में करीब एक लाख पर्यटक पहुंचे

उर्स के पहले दो दिन दोपहर दो बजे से ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया गया। दोनों दिन करीब एक लाख पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। सोमवार को दोपहर दो बजे से निशुल्क प्रवेश के कारण पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां व्यवस्था बनाने के लिए सीआईएसएफ ने पर्यटकों पर लाठियां फटकारीं। इससे ताजमहल में भगदड़ की सी स्थिति बन गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed