फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Himanshu Rawat Acquitted in Aunt Molestation Case for Lack of Evidence

UP: मौसी के साथ दरिंदगी...भतीजे पर लगे गंभीर आरोप, साक्ष्य के अभाव में हो गया बरी

Tue, 07 Oct 2025 08:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Oct 2025 08:33 AM IST
सार

मौसी के साथ दुराचार का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। उस पर  दुराचार और अप्राकृतिक कृत्य के गंभीर आरोप लगे थे। 

विज्ञापन
Himanshu Rawat Acquitted in Aunt Molestation Case for Lack of Evidence
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मौसी के साथ दुराचार करने के मामले में एडीजे-23 ने सुनवाई की। उन्होंने साक्ष्य के अभाव में दुराचार, अप्राकृतिक कृत्य व अन्य के आरोपी हिमांशू रावत को बरी करने के आदेश किए।
विज्ञापन


 

थाना सदर बाजार में दर्ज मामले के अनुसार, महिला का आरोप था कि उसके ताऊ की लड़की के बेटे हिमांशू रावत की उसके पति से भी दोस्ती थी। वह घर आने लगा और अकेला पाकर दुराचार किया। थाना मलपुरा में 1 जुलाई 2022 को दुराचार व अन्य धारा में केस लिखा गया। आरोपी हिमांशू रावत जेल गया। इस प्रकरण के बाद पति ने उनसे दूरी बना ली।

ये भी पढ़ें -  UP Rain: आ गई सर्दी! अगले तीन दिन बारिश, 5.9 डिग्री गिरा आगरा का पारा; पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि मजबूरी में वह अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रहने लगी। आरोपी हिमांशू जमानत पर रिहा होने के बाद अपने पिता, दादा, चाचा और भाई के साथ घर आया। माफी मांगकर केस समाप्त कराने पर दोनों की शादी कराने का वादा किया। इस पर आरोपी के पक्ष में बयान देकर केस समाप्त करा दिया। इसके बाद आरोपी घर आने लगा। जल्द शादी करने की बात कह शारीरिक शोषण करने लगा। अप्राकृतिक कृत्य भी किया। आरोपी के अन्य युवती से शादी करने पर महिला ने केस दर्ज कराया। 

ये भी पढ़ें -  UP: शादी की पहली रात...पत्नी बोली- बर्बाद हो गई जिंदगी, फिर ससुर ने दिया घिनौना ऑफर, विरोध करने पर बना हैवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed