{"_id":"632352c625f6b65f5b6fb8e3","slug":"highway-from-tedi-bagiya-to-jalesar-will-be-built-with-rs-685-crore-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगी सूरत: टेढ़ी बगिया से जलेसर तक 685 करोड़ रुपये से बनेगा हाईवे, मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगी सूरत: टेढ़ी बगिया से जलेसर तक 685 करोड़ रुपये से बनेगा हाईवे, मिली स्वीकृति
Thu, 15 Sep 2022 09:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:58 PM IST
सार
टेढ़ी बगिया से जलेसर तक 51 किलो मीटर तक 10 मीटर चौड़ी और दो लेन की सड़क बनेगी। पीडब्ल्यूडी के इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
हाईवे।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आगरा के टेढ़ी बगिया से जलेसर होते हुए नौखास तक 685 करोड़ रुपये से हाईवे बनाया जाएगा। 51.60 किमी. तक सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। अभी यह सड़क 5.50 मीटर चौड़ी है। दो लेन की सड़क निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। अलगे 6 महीने में काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
इस बारे में बृहस्पतिवार को एनएचएआई ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को अवगत कराया है। प्रति किलोमीटर सड़क निर्माण पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जो कार्यदायी संस्था हाईवे का निर्माण करेगी उसे अगले 5 साल तक इसका रखरखाव भी करना होगा।
विज्ञापन
इस बारे में तकनीकी स्वीकृति के संबंध में पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत टेढ़ी बगिया से नौखास 51.60 किमी. तक हाईवे अपग्रेड होगा। कार्य की हर 3 महीने बाद समीक्षा होगी। टेढ़ी बगिया से जलेसर तक सड़क को पिछले दिनों ही एनएचआईए ने हाईवे का दर्जा दिया था। इसका हाईवे नंबर 321 जी है। नौखास स्थित जंक्शन पर एनएच-509 है। इस सड़क के निर्माण से दोनों हाईवे एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
10 लाख लोगों को होगा फायदा
एत्मादपुर से भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि पहले यह रोड महज 15 फुट चौड़ी थी। यह 30 फुट से अधिक चौड़ी हो जाएगी। टेढ़ी बगिया से जलेसर तक 10 लाख लोगों की आबादी को फायदा होगा। लोगों को चलने के बेहतर सड़क मिलेगी। आवागमन बेहतर होने से विकास के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि इस हाईवे के लिए लंबे समय से प्रयत्नशील थे।