फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High water level

मथुरा में पानी संकट दूर करने को 2024 तक होगा काम

Fri, 05 Jul 2019 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
High water level
मथुरा। सरकार ने माना है कि मथुरा समेत 256 जिलों में जल प्रबंधन की स्थिति बेहद दयनीय है। इसमें सुधार के लिए 2024 तक काम किया जाएगा। लगातार नीचे खिसक रहे जलस्तर को ऊंचा उठाने के लिए वाटर रिचार्ज कुओं के साथ तालाब बनाए जाएंगे। बरसात के पानी का जमीन में भंडारण करने की प्लानिंग होगी। शुक्रवार को जारी किए गए बजट में इसका प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

मथुरा में खारा पानी तो सबसे बड़ी समस्या है ही लगातार गिरता भूगर्भ जलस्तर भी लोगों को बेचैन कर रहा है। जिले में 1300 फुट पर पानी मिल रहा है। कुछ इलाकों में इससे भी बुरी स्थिति है। हर साल हजारों नलकूप पानी का साथ छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन

यूं तो मथुरा में पानी का संकट दूर करने को काफी समय से प्रयास हो रहे हैं लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने बजट में भी जल प्रबंधन करने का प्रावधान किया है। मथुरा समेत 256 जिलों की स्थिति बेहद दयनीय मानते हुए बजट तय किया है। सरकार ने जो प्लान तैयार किया है उसके मुताबिक 2024 तक मथुरा में काम किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के आधार पर ही काम किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों तालाबों पर भूमाफिया ने कर लिया कब्जा
कभी हर ग्राम पंचायत में तालाब हुआ करते थे। लेकिन आज तालाब हैं ही नहीं। सब पर भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। लेकिन सब कुछ जानकर भी प्रशासन अनजान बना हुआ है। किसी भी भूमाफिया पर आज तक कार्रवाई नहीं की गई है। अब नए तालाब स्थापित करने की तैयारी होगी। जो बजट जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि जल प्रबंधन के लिए लगातार काम किया जाएगा।

यह होगा काम
- तालाब बनाए जाएंगे, वाटर रिचार्ज कुएं तैयार होंगे, बरसात के पानी के भूमि में स्टोरेज की व्यवस्था होगी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होगी, लुप्त हो चुकीं नदियों को जीवित किया जाएगा, पानी का दुरुपयोग रोका जाएगा, ग्रीन बेल्ट तैयार की जाएगी व यमुना के किनारे हरित पट्टी विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed