{"_id":"6a2095a03699d5f7bc011aa6","slug":"high-voltage-drama-between-je-and-contract-worker-video-of-stick-wielding-goes-viral-agra-news-c-25-1-agr1008-1076500-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जेई और संविदाकर्मी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, डंडा तानने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जेई और संविदाकर्मी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, डंडा तानने का वीडियो वायरल
Thu, 04 Jun 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
अभयपुरा बिजली घर पर संविदाकर्मी और जेई के बीच हुई तकरार के वायरल वीडियो का ग्रैब
- फोटो : Self
बाह। अभयपुरा बिजली घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें जेई डंडा उठाए और मारने के अंदाज में दिख रहे हैं। जबकि संविदाकर्मी देओ देओ कहते हुए सुनाई दे रहा है। जेई कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तुझे नौकरी करना सिखा दूंगा। जा रहा है कि नहीं जा रहा है यहां से। वीडियो के दौरान गालियां भी सुनाई दे रही हैं। गुत्थम गुत्था होने की स्थिति के बीच दूसरे कर्मचारी दोनों को अलग करते हुए दिख रहे हैं।
मामला बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज होने से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। संविदाकर्मी पर आरोप है कि वह प्राथमिकी को निरस्त करने का दबाव बना रहा था। जो भी हो वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत किए जाने का दावा किया है। इस संबंध में जेई राजकुमार ने बताया कि संविदाकर्मी इससे पहले भी दूसरे जेई के साथ अभद्रता कर चुका है। काम में लापरवाह होने के साथ ही अधिकारियों पर दबाव बनाता है। इसी को लेकर विवाद हुआ था। अभद्रता किए जाने पर उन्होंने उससे बिजली घर से जाने को कहा था। स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।