फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High tension line fell on the girl got badly burnt condition serious

Etah: किशोरी के ऊपर गिरी हाईटेंशन लाइन, बुरू तरह झुलसी; हालत गंभीर

Mon, 08 Jan 2024 05:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 05:54 PM IST
सार

किशोरी घर की छत पर काम कर रही थी। उसी दौरान हाईटेंशन लाइन टूट गई, जिसकी चपेट में आने से वो गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाए, जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
High tension line fell on the girl got badly burnt condition serious
हाईटेंशन लाइन

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गदनपुर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर 14 साल की किशोरी झुलस गई। मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव गदनपुर निवासी शीशपाल सिंह की बेटी ईशू (14) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी है। परिजन ने बताया कि दोपहर में बेटी छत पर कार्य कर रही थी तभी तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में किशोरी आ गई। लकड़ियों से तार हटाकर विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। किशोरी को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया और हालत गंभीर बताकर आगरा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 परिजनों का कहना है कि गांव में हाईटेंशन लाइन डालने का पहले भी विरोध किया गया था। लेकिन निगम के लोगों ने लाइन को डाल दिया। विद्युत निगम की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed