फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high-tech post-mortem house AI will reveal mystery of deaths under suspicious circumstances

UP: आगरा में बन रहा हाईटेक पोस्टमार्टम हाउस, एआई से खुलेगा संदिग्ध परिस्थितियों में हुई माैत का राज

Fri, 01 Aug 2025 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 10:24 AM IST
सार

पोस्टमार्टम में देरी की वजह से शवों की बेकदरी नहीं होगी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई माैत का राज एआई से खुलेगा। इसके लिए आगरा में  हाईटेक पोस्टमार्टम हाउस तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
high-tech post-mortem house AI will reveal mystery of deaths under suspicious circumstances
पोस्टमार्टम हाउस का नक्शा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में करीब पांच करोड़ रुपये से हाईटेक पोस्टमार्टम हाउस बन रहा है। इसमें विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भी होगी। खास बात यह है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (एआई) की मदद से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई माैत का राज भी खुल सकेगा। इससे मृतकों के परिजनों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। न्यायिक प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। शवों को बेकदरी से बचाने के लिए दो कोल्डरूम बनेंगे।
विज्ञापन


इंटीग्रेडेड योजना के तहत दो मंजिला पोस्टमार्टम हाउस एंड ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण प्रक्रिया लेडी लायल परिसर में शुरू हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए हॉल बनेगा। इसमें शवों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्डरूम में आधुनिक चैंबर बनेंगे। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कक्ष भी होगा, जिसमें कोर्ट में संचालित किसी भी मामले की सुनवाई से चिकित्सक जुड़ सकेंगे। छात्रों की पढ़ाई के लिए सेमिनार कक्ष होगा, जिसमें पोस्टमार्टम के सजीव प्रसारण के जरिये छात्र शरीर के आंतरिक भागों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वेटिंग एरिया और पुलिस कक्ष भी होगा। यहां प्रदेश भर के चिकित्सकों को भी पोस्टमार्टम के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी एसएन में सामान्य पाेस्टमार्टम हाउस ही संचालित है।
विज्ञापन



फाॅरेंसिक लैब में होंगी सभी व्यवस्थाएं
पोस्टमार्टम हाउस में फाॅरेंसिक लैब भी बनाई जाएगी। इसमें शव के आंतरिक अंगों किडनी, लिवर, पेट, मूत्राशय के नमूनों की जांच की जाती है। इसमें विशेषज्ञ ये पता करते हैं कि मृतक के शरीर के अंगों में जहर या फिर अन्य जानलेवा रसायन तो नहीं है। विसरा रखने के लिए विशेष जार, उपकरण और रसायनों की भी खरीद की जाएगी। इसमें पोस्टमार्टम के लिए जरूरी आधुनिक उपकरण की भी खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल ऑटोप्सी में बिना चीरफाड़ के होगा परीक्षण
इमारत में वर्चुअल ऑटोप्सी कक्ष भी बनेगा। इसमें शव की चीरफाड़ किए बिना ही पोस्टमार्टम हो सकेगा। इसके लिए उपकरण और मशीनों की भी खरीद होगी। शव की चोटों का पता करने के लिए रेडियो डायग्नोस्टिक कक्ष भी बनेगा, जहां शव के एक्सरे समेत अन्य जांचें हो सकेंगी। अभी इसके लिए शव को रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर लेकर जाना पड़ता है।

2027 में हो जाएगा शुरू
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस का टेंडर होने के साथ निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। आसपास के जिलों में भी ऐसा पोस्टमार्टम हाउस नहीं होगा। 2027 में निर्माण पूरा होने के बाद इसे शुरू करा दिया जाएगा। 



वैज्ञानिक ढंग से हो सकेगा शव का परीक्षण
फाॅरेंसिक विभाग की अध्यक्ष  डाॅ. रिचा गुप्ता ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम वैज्ञानिक ढंग से होगा। इससे मौत की सही जानकारी पता चल सकेगी, जिससे मौत की गुत्थी को सुलझाया जा सकेगा। विसरा जांच के लिए भी नहीं भटकना पड़ेगा। पीड़ितों को बड़ी राहत मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed