फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Speed Truck crashed Bike young man Dies in Firozabad

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार डंपर का कहर, बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Thu, 10 Oct 2019 05:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Oct 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
High Speed Truck crashed Bike young man Dies in Firozabad
राहुल यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सुबह थाना रामगढ़ के बंबा वाईपास स्थित महादेव नगर की पुलिया पर बाइक सवार दूधिया को डंपर ने रौंद दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर भीड़ को हटाने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन


थाना नारखी के त्रिलोकपुर निवासी राहुल यादव (24) पुत्र जयवीर सिंह यादव दूध की बिक्री का काम करता है। गुरुवार सुबह बाइक से दूध बांटने के लिए गांव से निकला था। बंबा बाईपास पर स्थित थाना रामगढ़ क्षेत्र में महादेवनगर की पुलिया के पास जैसे ही रोड क्रास कर रहा था।
विज्ञापन


तेज रफ्तार डंपर ने राहुल की बाइक को चपेट में ले लिया। राहुल की टंकी की रस्सी डंफर में फंस जाने के कारण वह काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया। हादसे की जानकारी होते ही डंपर चालक गाड़ी को ही छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसएचओ रामगढ़ सुनील कुमार एवं थाना उत्तर के कोटला रोड चौकी प्रभारी राजीव कुमार, हरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर ही पहुंच गए।

भीड़ को समझाकर अलग करने के साथ शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। मृतक के भाई ने डंफर चालक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। 

त्रिलोकपुर निवासी जयवीर सिंह के पांच बेटों में राहुल चौथे नंबर का था। उसका बड़ा भाई सुभाष यादव भी दूध का काम करता है। इसके अलावा रमन, सुनील उर्फ कालू व सबसे छोटा अजय है। परिजनों ने बताया कि राहुल की शादी तय हो गई थी। दस दिसंबर को शादी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed