{"_id":"5ed209568ebc3e903730182f","slug":"high-speed-pumping-sets-will-be-made-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन को एक और झटका, अब ताजनगरी में ही बनेंगे हाई स्पीड पंपिंग सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन को एक और झटका, अब ताजनगरी में ही बनेंगे हाई स्पीड पंपिंग सेट
Sat, 30 May 2020 04:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 May 2020 04:20 PM IST
सार
- लघु उद्योग भारती ने बनाई योजना, आगरा में बनेंगे पंपिंग सेट
- अभी तक चीन से आयात किए जाते थे हाई स्पीड पंपिंग सेट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में 'ड्रैगन' को टक्कर देने की पूरी तैयारी हो रही है। चीन की तर्ज पर शहर में हाई स्पीड पंपिंग सेट बनाए जाएंगे। इसके लिए पूरा खाका खींचा जा चुका है। अभी तक चीन को इसमें मोनोपॉली (एकाधिकार) हासिल है।
आगरा में सालाना करीब 200 करोड़ रुपये के पांच से नौ हॉर्स पावर क्षमता वाले 2.5 लाख पंप सेट आयात किए जाते हैं। एक पंप सेट की कीमत लगभग आठ हजार रुपये होती है। इनका प्रयोग मुख्य रूप से खेतों में होता है। ये हल्के और एल्युमीनियम बॉडी के होते हैं। अब इसी गुणवत्त्ता वाले पंप आगरा में भी निर्मित होंगे।
इसे बनाने के लिए एक इकाई स्थापित करने की लागत लगभग 20 करोड़ रुपये लगेगी। इसके अलावा जेनरेटर, घास काटने वाली मशीन, स्प्रेयर आदि में प्रयोग होने वाले एक से 10 हॉर्स पावर के इंजन का भी निर्माण किया जाएगा। ऐसे करीब 2.5 लाख इंजन चीन से 100 करोड़ रुपये में आयात किए जाते हैं।

जल्द शुरू करेंगे प्रोजेक्ट
लघु उद्योग भारती आगरा के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने बताया कि हाई स्पीड पंपिंग सेट को लेकर योजना बनी है। इस प्रोजेक्ट में वे चेयरमैन बनाए गए हैं। जल्द प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा।
जिला महामंत्री विजय गुप्ता ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलेगा। साथ ही चीन का एकाधिकार खत्म हो सकेगा।
खुशखबरः आगरा में मिलेगा दस हजार लोगों को रोजगार, जर्मन कंपनी के साथ होगा जूता निर्यात व्यापार