फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Security Arrangement For Pm Modi's Program in Mathura

मथुराः पीएम मोदी के लिए जमीन से आसमान तक होगी निगहबानी, कड़ा होगा सुरक्षा घेरा

Wed, 11 Sep 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
High Security Arrangement For Pm Modi's Program in Mathura
प्रधानमंत्री के आगमन के लिए रिहर्सल करती फ्लीट - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। जमीन से आसमान तक निगहबानी होगी। एसपीजी ने पूरा प्लान तैयार किया है। मंगलवार को वेटरनेरी में सारा दिन अफसर डेरा डाले रहे। दिल्ली और लखनऊ से भी बड़ी संख्या में अधिकारी मथुरा पहुंच गए हैं। शाम से ही सुरक्षा कर्मियों ने पूरे ग्राउंड को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन


बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेटरनेरी के ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पिछले कई दिनों से सुरक्षा एजेंसियां प्लानिंग कर रही हैं। आसपास के पूरे इलाके को कवर कर लिया गया है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने वेटरनेरी की तरफ जाने वाले कई रास्तों पर ट्रैफिक भी बदल दिया है। वेटरनेरी में पूरी जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। काले कपड़े पहनकर कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। मंगलवार की सुबह को लखनऊ और दिल्ली से बड़ी संख्या में अधिकारी पहुंच गए थे। पूरे ग्राउंड का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed