फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High School Social Science and AI exam held in 12th class

CBSE Exam 2025: हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और 12वीं में एआई की हुई परीक्षा, छात्र बोले- आसान था पेपर

Tue, 25 Feb 2025 09:54 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Feb 2025 09:54 PM IST
सार

परीक्षा देने के बाद छात्रों ने बताया कि पेपर सरल आया था। हालांकि बहुविकल्पीय ने थोड़ा परेशान किया। अन्य प्रश्न आसानी से हल हो गए। उन्होंने बताया कि पेपर का दूसरा पार्ट भी आसान था।

विज्ञापन
High School Social Science and AI exam held in 12th class
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान का पेपर दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर काफी आसान था। कुछ प्रश्नों के उत्तर काफी लंबे थे। इसमें काफी समय लग गया। मंगलवार को चार परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की परीक्षा भी हुई।
विज्ञापन


परीक्षा समन्वयक डॉ. रामानंद चौहान ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 33 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ। परीक्षा में 18 हजार 170 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन


छात्र दैविक शर्मा ने बताया कि पेपर सरल आया था। हालांकि बहुविकल्पीय में थोड़ा अटका था। बाकी सभी प्रश्न आसानी से हल हो गए। पेपर का दूसरा पार्ट भी आसान था। छात्रा नंदिनी सिंह ने बताया कि मुझे सिर्फ एक प्रश्न ने थोड़ा फंसा दिया। अन्य सभी प्रश्न आसान थे। कुछ प्रश्नों के उत्तर विस्तृत देने थे इसकी वजह से समय ज्यादा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र दक्ष ने बताया कि पेपर में सभी प्रश्नों के सीधे उत्तर देने थे। कोई भी प्रश्न घुमावदार नहीं था। जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। आसान प्रश्नों को सबसे पहले हल किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed