फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High profile thugs caught by STF jewelery worth 1.20 crores recovered

Agra: एसटीएफ की गिरफ्त में हाईप्रोफाइल ठग, 1.20 करोड़ के जेवरात हुए बरामद, हीरे के हार दिखाकर बनाता था अमीर महिलाओं को शिकार

Fri, 17 Jun 2022 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 12:33 PM IST
सार

आगरा एसटीएफ के हाथ हाईप्रोफाइल ठग लगा है। इस ठग के निशाने पर बडे़ घरों की महिलाएं रहती थीं। उन्हें सस्ते दाम पर डायमंड ज्वेलरी दिलवाने के नाम पर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उन्हें करोड़ों रुपए की चपत लगाकर निकल जाता था।
 

विज्ञापन
High profile thugs caught by STF jewelery worth 1.20 crores recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एसटीएफ आगरा यूनिट ने हाई प्रोफाइल ठग को गिरफ्तार किया है। वह हीरे के जेवरात सस्ते और अच्छे दिलवाने के नाम पर बड़े घरों की महिलाओं को फंसाता था। आरोपी से पूछताछ के बाद 1.20 करोड़ के जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ निरीक्षक हुकुम सिंह के मुताबिक, आरोपी न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ अपार्टमेंट का रहने वाला दीपेश बोहरा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हीरे का काम सीखने के लिए मुंबई गया था। वहीं से हीरे के व्यापार में दलाली का काम शुरू कर दिया। आगरा आकर भी हीरे के व्यापार में दलाली करने लगा। कई महिलाओं को हीरे के हार दिखाकर सस्ते दामों में देने  के लिए कहा। भरोसा जीतने के बाद उसने कई महिलाओं और व्यापारियों को करोड़ों का चूना लगा दिया। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को उससे 1.20 करोड़ के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हरीपर्वत, ताजगंज और न्यू आगरा थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे। मगर, अभी तक वह जेल नहीं गया। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी दीपेश बोहरा ने सूरत की रहने वाली अतुल छाबड़िया की पत्नी से 80 लाख रुपए के जेवरात ले लिए थे। वह जेवर दिखाने के बहाने ले आया था। उसके बाद लौटाए नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर से भी की ठगी 

वहीं विभव नगर क्षेत्र की रहने वाली डॉक्टर दीपिका से भी 30 से 35 लाख रुपए के जेवरात ले लिए थे। इसी तरह कई और महिलाओं से पांच से दस लाख के जेवरात लेकर ठगी की थी। एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed