{"_id":"5c5ed0debdec224ca3490e8b","slug":"high-alert-over-narendra-modi-visit-to-akshaya-patra-vrindavan-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट, खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट, खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा
Sun, 10 Feb 2019 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के अक्षयपात्र में 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडीजी समेत कई अफसर कैंप कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
शनिवार को सारा दिन रिहर्सल होता रहा। केंद्रीय खुफिया एजेंसी समेत कई एजेंसियों ने डेरा डाल दिया है। सभी होटल, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की जा रही है। वृंदावन को हाईवे से जोड़ने वाले रास्तों पर भी फोर्स बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ 11 फरवरी को वृंदावन के अक्षयपात्र आएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक मोदी और योगी करीब एक घंटा रहेंगे। प्रशासन ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ एडीजी अजय आनंद वृंदावन पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी ने बताया कि जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। भीड़भाड़ वाले सभी इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है।
वहीं कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। वृंदावन के हर मार्ग पर पुलिस की ड्यूटियां रहेंगी। मथुरा से लेकर वृंदावन तक के सभी होटल, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस चेक किए जाएंगे।
रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी पुलिस बल मुस्तैद किया गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी की टीम भी वृंदावन में पहुंच गई। दूसरी एजेंसियों नें भी डेरा जमा लिया है। 10 फरवरी को वृंदावन के सभी रास्ते सील कर दिए जाएंगे।
डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डाक्टरों की भी एक टीम तैनात की गई है। सौ शैया अस्पताल, आयोजन स्थल और जिला अस्पताल को भी चौकस कर दिया गया है। डाक्टरों की अतिरिक्त टीमों को लगा दिया गया है।