फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Alert In Agra Regarding Alvida Jumme Ki Namaz

अलविदा जुमा पर अलर्ट: सड़क पर नहीं अदा हो सकेगी नमाज, ड्रोन से होगी छतों की निगरानी; पुलिस-पीएसी रहेगी तैनात

Fri, 28 Mar 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 08:47 AM IST
सार

आज रमजान माह का आखिरी जुमा है। इस्लाम मजहब में रमजान माह का आखिरी जुमा महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे अलविदा जुमा भी कहा जाता है। जुमा अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। वहीं ड्रोन से निगरानी की जाएगी। 
 

विज्ञापन
High Alert In Agra Regarding Alvida Jumme Ki Namaz
नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुमा अलविदा शुक्रवार को है। शाही जामा मस्जिद सहित शहरभर की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज होगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिस व पीएसी की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इस दौरान सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। कोई नई परंपरा भी शुरू नहीं होगी।
विज्ञापन


शांति समितियों की हुई बैठकें
जुमा अलविदा की मुख्य नमाज शाही जामा मस्जिद में अदा की जाती है। इस बार मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा है कि अपने इलाकों की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाजी पहुंचेंगे। शांति समितियों की बैठकों में भी संबंधित थानों की पुलिस ने लोगों को जानकारी दे दी है। इसके लिए साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं नगर निगम करा रहा है। यातायात पुलिस भी व्यवस्थाओं को देखेगी। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड का कहना है कि जुमा अलविदा की नमाज के लिए सभी को निर्देशित किया गया है। नमाज मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाएगी।
विज्ञापन


यहां पहुंचेंगे सबसे ज्यादा नमाजी
जामा मस्जिद पर सबसे ज्यादा नमाजी पहुंचेंगे। यहां पुलिस बल के साथ पीएसी की भी तैनाती है। मिश्रित आबादी में सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने जुमे की नमाज के लिए ड्यूटियां लगा दी हैं। हर मस्जिद के बाहर पुलिस बल रहेगा। नमाजियों की सुविधा के लिए मस्जिद इंतजामिया कमेटियों ने नगर निगम के सहयोग से व्यवस्थाएं पूरी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed