फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hemp smuggler's carrier caught at Cantt station recovered 12 kg of ganja

Agra: कैंट स्टेशन पर पकड़ा गया गांजा तस्कर का कैरियर, बरामद किया 12 किलो गांजा

Sat, 25 Jun 2022 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 12:02 PM IST
सार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर  जीआरपी व आरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 12 किलो गांजा के साथ कैरियर को पकड़ा है। 
 

विज्ञापन
Hemp smuggler's carrier caught at Cantt station recovered 12 kg of ganja
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट स्टेशन पर आने वाली दक्षिणी राज्यों की ट्रेनों से गांजे की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने आगरा कैंट स्टेशन से दिल्ली के कैरियर को गिरफ्तार करके 12 किलो गांजा बरामद किया। 

विज्ञापन


आगरा कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने तड़के स्टेशन परिसर से सीमापुरी, दिल्ली के फाजिल को पकड़ा। उसकी तलाशी में 12 किलो गांजा मिला, जो करीब एक लाख 20 हजार रुपये कीमत का है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह विशाखापत्तनम से गांजा लेकर आया था। आगरा में उसे खेप किसी अज्ञात व्यक्ति को देनी थी। इसकी एवज में उसे पांच हजार रुपये मिलने थे। गांजे की खेप सौंपने के बाद उसे बस से दिल्ली जाना था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन

तीन साल में नहीं पकड़ सके सरगना

आगरा कैंट स्टेशन से होकर गांजे की तस्करी तीन साल से ज्यादा बढ़ गई है। विशाखापत्तनम, चेन्नई आदि से आने वाली ट्रेनों से कैरियर गांजा लेकर आते हैं। जीआरपी मुखबिर तंत्र के आधार पर इन्हें पकड़ तो लेती है मगर तीन साल में कभी सरगना हाथ नहीं लग सका है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि अधिकांश मामलों में गांजा लेकर आने वाले कैरियर होते हैं। सरगना का केवल मोबाइल नंबर दिया जाता है, जो वह बदल देते हैं। पूछताछ में पिछले दिनों मध्य प्रदेश और दिल्ली के दो व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए थे, लेकिन जीआरपी उन्हें पकड़ने में नाकाम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed