फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hemlata Kala appointed head coach of the Uttarakhand women's team.

Agra News: हेमलता काला बनीं उत्तराखंड महिला टीम की मुख्य कोच

Tue, 07 Jul 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Hemlata Kala appointed head coach of the Uttarakhand women's team.
हेमलता काला
आगरा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हेमलता काला के अनुभव पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया गया है। उन्हें उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व चयनकर्ता, रेलवे की पूर्व मुख्य कोच और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की सहायक कोच रह चुकीं हेमलता अब उत्तराखंड की महिला टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगी। उनकी नियुक्ति से आगरा के खेल जगत में खुशी की लहर है और इसे शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

हेमलता काला भारतीय महिला क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 1999 से 2008 के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सात टेस्ट, 78 एकदिवसीय और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। अपने खेल जीवन के बाद उन्होंने कोच और चयनकर्ता के रूप में भी शानदार पहचान बनाई।
विज्ञापन

कोचिंग के क्षेत्र में भी हेमलता का रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। रेलवे महिला क्रिकेट टीम के साथ उन्होंने लंबे समय तक सफलतापूर्वक काम किया। उत्तराखंड महिला टीम की मुख्य कोच बनने के बाद हेमलता काला ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी की बात है। मेरा प्रयास रहेगा कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिले, उनकी क्षमता निखरे और टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करे। नई जिम्मेदारी को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed