फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Helpline numbers launches for covid management in agra

सुविधा: आगरा के किस अस्पताल में मिलेगा बेड, कहां होगी जांच, इन नंबरों पर कॉल कर करें पता

Thu, 22 Apr 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 12:20 AM IST
सार

जिले में कोविड प्रबंधन को दो भागों में बांटा गया है। इसके तहत कोरोना मरीजों के उपचार से लेकर टीकाकरण के लिए अलग-अलग कंट्रोल रूम शुरू किए गए हैं।  

विज्ञापन
Helpline numbers launches for covid management in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मरीज भर्ती करने के लिए बेड चाहिए या कोविड जांच करानी है। सैनिटाइजेशन से लेकर दवाओं की आपूर्ति अब एक कॉल पर होगी। मंगलवार से शहर में कोविड प्रबंधन के लिए दो अलग-अलग कंट्रोल हेल्पलाइन नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर में शुरू हो गई हैं। यहां 24 घंटे तीन शिफ्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन


बाह क्षेत्र से विधायक पक्षालिका सिंह, जितेंद्र वर्मा, डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने स्मार्ट कमांड सेंटर पर हेल्पलाइन की शुरुआत की। डीएम ने बताया कि एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं कॉल पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


तीन शिफ्ट में टीमें 24 घंटे कंट्रोल रूम पर तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पतालों का पूरा ब्योरा एक डैशबॉर्ड पर दर्ज होगा। कॉल आने पर स्टाफ बताएगा कि किस अस्पताल में बेड खाली है। किस केंद्र पर जांच हो रही हैं। कहां टीकाकरण होगा और होम आइसोलेशन में कैसे उपचार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये नंबर सबसे महत्वपूर्ण हैं
0562-2551601 : बेड, एंबुलेंस, ऑक्सीजन के लिए (व्हाट्सएप भी कर सकते हैं)
0562-2600412 : टीकाकरण, कोरोना जांच के लिए
0562-2600508 : होम आइसोलेशन में दवा आपूर्ति हेतु
 

इन नंबरों को भी कर लीजिए नोट...
0562-2986044 : एसएन में भर्ती मरीज की स्थिति जानने के लिए
9458569042 : स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल रूम के लिए
9454417509 : जिलाधिकारी आगरा से संपर्क के लिए
9319111000 : हेल्प आगरा से एंबुलेंस सुविधा के लिए
9719303763 : बाजाजा कमेटी शव वाहन व शवदाह हेतु
0562-2986066 : पीडियाट्रिक आइसोलेशन कंट्रोल रूम 
9837600102 : हेल्प आगरा फार्मेसी पर दवा हेतु संपर्क

एसएन मेडिकल कॉलेज, टेली मेडिसिन 
एसएन मेडिकल कॉलेज की टेली मेडिसिन ओपीडीके लिए इन नंबरों पर कर सुबह आठ से शाम चार बजे तक संपर्क कर सकते हैं।  
मेडिसिन विभाग-9045281466, 9045290421
सर्जरी -9045271466
वक्ष एवंक्षय रोग -9045240421
हड्डी रोग-9045071466
चर्म रोग-7310640421
स्त्री एवंप्रसूति रोग -9045171466
बाल रोग-9045329042
मानसिक रोग-9557891482, 05622986077
नेत्र रोग-8979829042
ईएनटी -9557891628

होम आइसोलेशन वाले होम केयर प्रोग्राम का ले सकते हैं लाभ
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईएमए, आगरा की ओर से होम आइसोलेशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत मरीज को पैरामेडिकल स्टाफ प्रशिक्षण देगा। विशेषज्ञ परामर्श देंगे। 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने होंगे। दस दिन का पैकेज है। 

आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय के मुताबिक इस कार्यक्रम में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को डॉ. अनूप दीक्षित (मोबाइल नंबर-9997772009) और गौरव तोमर (मोबाइल नंबर- 8909971071 )से संपर्क करना होगा। 

मरीज का रोज डाटा तैयार किया जाएगा, वरिष्ठ नर्स मरीज का हालचाल लेंगी। पैरा मेडिकल स्टाफ टेली कम्युनिकेशन के माध्यम से 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ फोन के माध्यम से परामर्श देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed