{"_id":"611eb3588ebc3e7a0a7d31a4","slug":"hello-gang-leader-arrested-agra-news-agr504281277","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो गैंग का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो गैंग का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
पिनाहट (आगरा)। बॉडी मसाज व स्पा सेंटर के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले हेलो गैंग के सरगना सुनील कुमार निवासी पडुआपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैंग के पांच बदमाश भाग निकले। इनमें एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात गांव अर्जुनपुरा नहर पर घेराबंदी कर पुलिस ने हेलो गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया। जबकि दो कारों मेें रहे उसके पांच साथी भाग निकले। पकड़ा गया बदमाश सुनील कुमार निवासी पडुआपुरा बताया।
उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि करीब 14 माह से बॉडी मसाज व स्पा सेंटर के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर लोगों से खाते में पैसा डलवाते हैं। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल व दो सिम भी बरामद किया है। एसओ ने बताया कि सुनील के साथ उसके पांच साथी भी थे, जो पुलिस को देखते ही भाग निकले।
विज्ञापन
फरार हुए बदमाशों ने नीरज, दिग्विजय, रामबृज निवासी पडुआपुरा और दीपू व सपना वर्मा निवासी गोसपुरा, ग्वालियर हैं। इन सभी बदमाशों के खिलाफ पिनाहट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गैंग के सरगना सुनील कुमार को जेल भेज दिया है।