फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Helicopter service will start soon for Braj Darshan in Mathura

हेलीकॉप्टर से करिए ब्रज दर्शन: वृंदावन के बाद गोवर्धन में भी बना हेलीपोर्ट, जल्द ही शुरू होगी हवाई सेवा

Wed, 20 Apr 2022 08:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 08:45 AM IST
सार

जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि सरकार की योजना गोवर्धन की परिक्रमा के साथ वृंदावन, बरसाना में भी हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन कराने की है। इसी के तहत वृंदावन के बाद गोवर्धन में हेलीपोर्ट तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Helicopter service will start soon for Braj Darshan in Mathura
गिरिराज पर्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने सोमवार को आगरा, प्रयागराज के साथ मथुरा में हेलीकॉप्टर सेवा पर अपनी मुहर लगा दी है। मथुरा के गोवर्धन में इसके लिए हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है, जो बनकर तैयार हो चुका है। इसे सिर्फ अंतिम रूप देना बाकी है। वृंदावन में यह सुविधा पहले से ही मौजूद है। इससे अब जल्द ही गोवर्धन और वृंदावन में हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन शुरू लगेगा।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा के विकास पर प्रदेश सरकार का विशेष ध्यान है। यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयागराज, अयोध्या, काशी की भांति विकास योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इसमें उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अहम भूमिका में है। इसी रणनीति के तहत मथुरा में अब जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन होने जा रहा है। 
विज्ञापन

गोवर्धन में हो चुका है हेलीपोर्ट का निर्माण 

सोमवार को कैबिनेट की बैठक में हेलीपोर्ट के निर्माण पर अपनी मुहर लगा दी गई है। हेलीपोर्ट का निर्माण आगरा, प्रयागराज में भी होना है। मथुरा के गोवर्धन में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा चुका है। वृंदावन में पवन हंस हेलीपोर्ट पहले से ही तैयार है। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार की प्लानिंग गोवर्धन की परिक्रमा के साथ वृंदावन, बरसाना में भी हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन कराने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत वृंदावन के बाद गोवर्धन में हेलीपोर्ट तैयार किया गया है। गिरिराज परिक्रमा के समीप पैंठा में हेलीपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। प्रकाश व्यवस्था एवं फाइनल टच होना बाकी है। जिला पर्यटन मुख्यालय से फाइल लखनऊ पर्यटन निगम को भेज दी गई है। पर्यटन विभाग हेलीकॉप्टर संचालित करने वाली कंपनियों से अनुबंध करने की तैयारी कर रहा है। 

गोवर्धन से बरसाना-नंदगांव को भी जोड़ने योजना

गोवर्धन के बाद बरसाना, नंदगांव, गोकुल आदि तीर्थस्थलों को भी हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जा सकता है। इसको लेकर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी गोवर्धन, वृंदावन में हेलीकॉप्टर सेवा का ट्रायल हो चुका है। दो बार मुड़िया पूर्णिमा मेला में इसका ट्रायल किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed