{"_id":"697bd0c02197d70ece0c342c","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-allowed-to-enter-raibha-police-have-installed-barriers-agra-news-c-421-1-ag11011-462-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रायभा में नहीं जाएंगे भारी वाहन, पुलिस ने लगवाए बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रायभा में नहीं जाएंगे भारी वाहन, पुलिस ने लगवाए बैरियर
विज्ञापन
अछनेरा। आगरा-भरतपुर मार्ग पर स्थित गांव रायभा की घनी आबादी क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा था। हाल ही में नगला लालदास निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। ग्रामीणों की मांग थी कि गांव के अंदर से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसको लेकर ग्रामीणों ने स्वयं बैरियर लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था।
पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को कार्रवाई करते हुए बाईपास स्थित रायभा पुल के नीचे बैरियर लगवा दिए। इसके साथ ही गांव की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह कदम ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।