फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy vehicles will not be allowed in the city on Dussehra; traffic arrangements will be altered.

Agra News: दशहरा पर शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन, बदला रहेगा यातायात

Mon, 19 Oct 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be allowed in the city on Dussehra; traffic arrangements will be altered.
आगरा। विजयदशमी पर 20 अक्तूबर को रावण दहन कार्यक्रमों के कारण शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। आगरा फोर्ट के सामने रामलीला मैदान और एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे के पास आयोजनों के दौरान वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री रात 11 बजे भी नहीं खुलेगी। यातायात पुलिस ने बाहरी और आंतरिक मार्गों के लिए डायवर्जन लागू किया है। नो-एंट्री पास और अनुमति पत्र भी निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन

एनएच-19 पर सामान्य वाहनों का आवागमन जारी रहेगा लेकिन भारी वाहन आगरा में प्रवेश नहीं करेंगे। प्रवेश बिंदुओं पर बैरियर लगाकर उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। ग्वालियर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले भारी वाहन इनर रिंग रोड होकर जाएंगे। जयपुर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस और एटा जाने वाले दक्षिणी बाईपास से गुजरेंगे। सिकंदरा तिराहा, आईएसबीटी, भगवान टॉकीज, रोहता नहर समेत कई प्रवेश बिंदुओं से भारी वाहनों को शहर में नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामलीला मैदान के आसपास यातायात
बिजलीघर चौराहा, विक्टोरिया पार्क, पुरानी मंडी और बालूगंज चौकी से रामलीला मैदान की ओर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुरानी मंडी से बिजलीघर, यमुना किनारा और विक्टोरिया पार्क की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन फूल सैयद, करियप्पा, बालूगंज चौकी और छीपीटोला होकर निकलेंगे। जीवनी मंडी गोल चक्कर से माल रोड जाने वाले वाहन हाथीघाट रोड, फोर्ट स्टेशन कट और बिजलीघर होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हरीपर्वत, लोहामंडी, रघुनाथ टॉकीज और नूरी दरवाजा से सेंट जोंस चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हरीपर्वत से सुभाष पार्क और कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन दिल्ली गेट, मदिया कटरा और लोहामंडी होकर जाएंगे। सुभाष पार्क से हरीपर्वत जाने वाले वाहन पंचकुइयां, लोहामंडी और दिल्ली गेट होकर निकलेंगे। घटिया आजम खां से लोहामंडी जाने वाले वाहन खटीकपाड़ा तिराहा, वजीरपुरा अथवा एमडी जैन इंटर कॉलेज होकर जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। किसी भी असुविधा पर यातायात नियंत्रण हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने सड़क पर एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता देने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed