{"_id":"5d720e138ebc3e014f25cc12","slug":"heavy-vehicles-running-on-the-weak-bridge-of-idgah-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी बेअसर: ईदगाह के कमजोर पुल पर दौड़ रहे भारी वाहन, रोकने का इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी बेअसर: ईदगाह के कमजोर पुल पर दौड़ रहे भारी वाहन, रोकने का इंतजाम नहीं
Fri, 06 Sep 2019 01:13 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
चेतावनी बोर्ड को अनदेखा कर गुजरते भारी वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ईदगाह पुल पर लगाया गया लोक निर्माण विभाग का चेतावनी बोर्ड बेअसर साबित हो रहा है। इस पर लिखा है कि पुल कमजोर हो गया है, भारी वाहन न गुजरें। अधिकारियों ने भारी वाहनों को रोकने के लिए न बैरियर लगाए, न पुलिस तैनात कराई।
पुल के निचले हिस्से में कई जगह सीमेंट उखड़ा हुआ है। कई दफा पत्थर गिरते हैं। पुल के निचले हिस्से में कई स्थानों पर दरारें भी साफ दिखाई दे रही हैं। प्रशासन की अनदेखी कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।
आगरा कैंट स्टेशन और ईदगाह बस स्टैंड के नजदीक ईदगाह रोड को सराय ख्वाजा से जोड़ने वाले ईदगाह रेल ओवरब्रिज का निर्माण करीब 40 साल पहले करवाया गया था। इस पुल पर रोजाना 20 हजार से ज्यादा हल्के और भारी वाहनों का आवागमन होता है।

वीआईपी फ्लीट भी पुल से गुजरती है
खेरिया हवाई अड्डे पर जाने के लिए भी वीआईपी फ्लीट भी इसी पुल से होकर गुजरती है। इस पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है मगर यहां से पूरे दिन भारी वाहन गुजरते हैं। पुल के निचले हिस्से में कहीं सीमेंट उखड़ा हुआ है।
कहीं बरसों से मरम्मत नहीं होने के कारण इसका खस्ता हाल साफ नजर आता है। इसी पुल के नीचे से होकर आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन भी गुजरती है। पुल के नीचे कई दुकान और पशुओं के तबेले बने हुए हैं। लकड़ी की टाल बनी हुई है।
पुल का होगा मुआयना
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में लोक निर्माण विभाग की टीम पुल का निरीक्षण करेगी। इसके बाद ब्रिज कॉरपोरेशन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उनकी अनुमति मिलने के बाद संरक्षण का कार्य किया जाएगा।
आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि ईदगाह रेल ओवरब्रिज के बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। पुल पर वाहनों का दबाव ज्यादा है। इसकी मरम्मत के लिए भी जल्द फैसला लिया जाएगा।