फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heavy traffic jam on Panchkuian Kothi Meena Bazaar road in agra

संकरी गलियों से निकाला ट्रैफिक, जाम से जूझे 50 हजार लोग, 21 नवंबर तक रहेगा यातायात परिवर्तित

Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
heavy traffic jam on Panchkuian Kothi Meena Bazaar road in agra
शाहगंज सोरों कटरा मार्ग पर जाम - फोटो : अमर उजाला

आगरा में पंचकुइयां-कोठी मीना बाजार स्थित रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) की मरम्मत का काम शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होते ही वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया। इसमें दिनभर में लगभग 50 हजार लोगों को परेशानी हुई। दरअसल, मुख्य मार्ग बंद कर ट्रैफिक को संकरी गलियों से निकाला गया। रूट डायवर्जन का यह प्लान 21 नवंबर तक के लिए लागू किया गया है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने पंचकुइयां चौराहे और जूता मंडी के नजदीक बैरियर लगाकर दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया है। इस कारण पंचकुइयां-सोरों कटरा, तहसील रोड और लोहामंडी मार्ग पर पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। शाहगंज से स्पीड कलर लैब की संकरी सड़क पर वाहन घंटों तक फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी चार प्वाइंट्स पर ही लगाई गई थी।
विज्ञापन



आठ अक्तूबर से करना था काम
रेलवे की इंजीनियरिंग टीम को आठ अक्तूबर से काम शुरू करना था लेकिन गुरुवार को काम शुरू नहीं होने के कारण रूट डायवर्ट नहीं किया गया था। शुक्रवार की सुबह टीम ने खोदाई कार्य शुरू किया तो सुबह 10 बजे से ट्रैफिक पुलिस ने पंचकुइयां चौराहे से कोठी मीना बाजार होकर शाहगंज व एमजी रोड-2 की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात को बंद करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायवर्जन के कारण लोग पंचकुइयां से सोरों कटरा होकर शाहगंज चौराहे पर पहुंचे मगर उधर, तहसील रोड से शाहगंज की ओर भी वाहन गुजर रहे थे। यह सभी वाहन एमजी रोड-2, बिचपुरी, बोदला रोड की ओर जा रहे थे। इन्हें स्पीड कलर लैब की संकरे रास्ते में जाम में फंसना पड़ा।

इसी तरह लोहामंडी से शाहगंज की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी जाम से जूझना पड़ा। कोठी मीना बाजार से लोहामंडी चौराहे की ओर भी जाम के हालात बने रहे।

जूता मंडी के लिए पैदल जाना पड़ा

इस मार्ग पर जूता मंडी, कृषि उपनिदेशक कार्यालय भी स्थित हैं। इन दोनों स्थानों पर किसानों और अन्य लोगों का आना जाना लगा रहता है। सड़क मार्ग बंद होने के कारण इन दोनों जगहों पर लोग जीआईसी ग्राउंड में अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल ही गए।

एक किमी का चक्कर काटकर जाना पड़ेगा
छात्र जसदीप सिंह ने बताया कि कोचिंग के लिए एमजी रोड गया था। दोपहर को लौटा तो पंचकुइयां से आवास विकास की ओर जाने वाला रास्ता ही बंद कर दिया गया। अब मुझे एक किमी का चक्कर काटकर घर तक जाना पड़ेगा। लोग बता रहे हैं कि डेढ़ माह तक यह बंद रहेगा। 

अब भोगीपुरा से मिलेगी बस
छात्र अंकित ने कहा कि अछनेरा से अपने कॉलेज सेंट जोंस आया था। कोठी मीना बाजार से प्राइवेट बसें अछनेरा तक जाती हैं, लेकिन आज यह रास्ता बंद हो गया। अब प्राइवेट बसों को पकड़ने के लिए भोगीपुरा तक जाने को चक्कर लगा रहा हूं, ऑटो भी नहीं मिल रहा है। 

जाम में फंसना पड़ा
शाहगंज की रहने वाली तनु शर्मा ने कहा कि बोदला जा रही थी, लेकिन अब यह रोड बंद हो गया। अब स्पीड कलर लैब रोड पर जाम में फंसी रही। इस तरह रोजाना जाम और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

तीन किमी का पड़ गया चक्कर
नौबस्ता लोहामंडी के धर्मवीर सिंह ने कहा कि कोठी मीना बाजार होकर कलक्ट्रेट तक जाना था, लेकिन लोहामंडी से चक्कर लगाकर शाहगंज, तहसील होकर कलक्ट्रेट तक जाना पड़ा। इस तरह यह रास्ता तीन किमी लंबा हो गया। जाम में भी जूझना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed