फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   heavy rain in agra

झमाझम बारिश ने दिलाई उमस से राहत

Wed, 31 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in agra
सप्ताह भर से उमस से बेहाल थे शहर के लोग - फोटो : अमर उजाला
सप्ताह भर से भारी उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को मंगलवार शाम को झमाझम बारिश ने राहत दी। मंगलवार दोपहर बाद से ही बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई थी, जो शाम को राहत पहुंचा गई। शाम पांच बजे से शुरू हुई तेज बारिश 40 मिनट तक लोगों को भिगोती रही। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन


जुलाई में तेज बारिश हुई तो अगस्त लगभग सूखा ही बीता है। अगस्त में चुनिंदा दिन ही बारिश हो सकी है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहार भी सूखे ही बीत गए, लेकिन जाते-जाते अगस्त का महीना राहत दे गया। मंगलवार शाम को तेजी से बारिश शुरू हुई और 40 मिनट में इसने लोगों को तरबतर कर दिया। शाहगंज, सिकंदरा, बोदला, शास्त्रीपुरम, गुरु का ताल की ओर ज्यादा तेज बारिश हुई तो भगवान टाकीज, कमला नगर, यमुना किनारा की ओर यह कम देर तक रही।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। एयरफोर्स स्थित पूर्वानुमान केंद्र पर बारिश 3.6 मिमी रिकार्ड की गई, वहीं सिकंदरा की ओर यह 22.5 मिमी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है। बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे। न्यूनतम तापमान में कमी संभव है। 


बारिश में ठप हो गई शहर की विद्युत सप्लाई
मंगलवार शाम को हुई बारिश ने टोरंट पावर के फ्यूज उड़ा दिए। शहर के कई इलाकों में बिजली घंटों गुल रही। फीडरों पर हुए फाल्ट को दुरुस्त करने में कंपनी के कर्मचारियों को घंटो लग गए। गौरतलब है कि मंगलवार शाम को करीब पांच बजे तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन बारिश ने शहर की बिजली सप्लाई ठप कर दी। केदार नगर, शाहगंज, आवास विकास, शाह टाकीज, संजय प्लेस सहित कई फीडर ठप हो गई। शाम को करीब दस बजे तक शहर के कई हिस्सों में सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। टोरंट पावर के पीआरओ ने बताया कि शाह मार्केट और संजय प्लेस फीडर रात दस बजे चालू कर दिए गए थे, शेष फीडर देर रात चालू हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed