{"_id":"66b6eb5cf11e3b09600fb856","slug":"heavy-rain-expected-in-agra-for-next-three-days-drizzle-will-continue-again-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: आगरा में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार, फिर रिमझिम रहेगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: आगरा में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार, फिर रिमझिम रहेगी जारी
Sat, 10 Aug 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:58 AM IST
सार
आगरा में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद भी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में रिमझिम बारिश संभव है।
विज्ञापन
आगरा का मौसम, काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शुक्रवार को भी कभी रिमझिम कभी मध्यम बारिश होती रही। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। दिनभर में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। 98 फीसदी तक उमस रही। हालांकि बारिश होने और बादलों के छाए रहने से मौसम नम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार हैं। रविवार से मंगलवार तक तेज बारिश हो सकती है। शनिवार को बादलों की लुकाछिपी के साथ शाम को रिमझिम बारिश संभव है।
सुबह की बारिश से जलभराव
शहर में रात से सुबह तक हुई बारिश के कारण स्कूल जाने के समय सड़कों पर जलभराव हो गया। टेढ़ी बगिया, शमसाबाद रोड, पश्चिमपुरी, आवास विकास कॉलोनी, अवधपुरी, अलबतिया रोड पर बच्चों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। वहीं कई वाहन चालकों के तेज रफ्तार निकलने से बच्चों की यूनिफॉर्म गंदी हो गई।
विज्ञापन
सुबह की बारिश से जलभराव
शहर में रात से सुबह तक हुई बारिश के कारण स्कूल जाने के समय सड़कों पर जलभराव हो गया। टेढ़ी बगिया, शमसाबाद रोड, पश्चिमपुरी, आवास विकास कॉलोनी, अवधपुरी, अलबतिया रोड पर बच्चों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। वहीं कई वाहन चालकों के तेज रफ्तार निकलने से बच्चों की यूनिफॉर्म गंदी हो गई।
विज्ञापन