फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy rain accompanied by storm lashed Agra

आगरा में माैसम का प्रकोप: झमाझम बारिश के साथ बरसे ओले, बाह में किसान की माैत; ताज के राॅयल गेट से गिरे पत्थर

Thu, 30 Apr 2026 06:22 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 06:22 PM IST
सार

आगरा में एक बार फिर माैसम ने करवट ली। तेज हवाओं के बाद जोरदार बारिश हुई। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं देहात में ओले भी गिरे।

विज्ञापन
Heavy rain accompanied by storm lashed Agra
आगरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम की उठापटक के बीच बृहस्पतिवार को आई आंधी-बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक को हिला दिया। बाह में बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े किसान महेश कुमार (36) की मौत हो गई। वहीं, कई स्थानों पर आंधी की वजह से पेड़ व होर्डिंग उखड़ गए। बारिश की आवाजाही ने भी लोगों को परेशान किया। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने 10.2 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी की वजह से परेशान रहे लोगों को बृहस्पतिवार सुबह से छाए बादलों ने राहत पहुंचाई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मूंग की फसल की रखवाली के लिए गए बाह के धोबई गांव के किसान महेश कुमार (36) ने बारिश से बचने के लिए पड़ोस के गांव राजारामपुरा के पास खेत की मेड़ स्थित बकाइन के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। गरज-चमक के साथ गिरी बिजली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तो पेड़ के पास महेश मृत पड़े थे। शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया था। बिजली गिरने के बाद मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन और आसपास के लोगों में मातम छा गया। सूचना पर नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


वहीं, आवास विकास व यमुनापार क्षेत्र में कुछ जगह होर्डिंग उखड़ गए। एमजी रोड पर नालबंद चौराहे, ताज के पूर्वी गेट के रास्ते समेत ताजगंज क्षेत्र में जलभराव हो गया। इसकी वजह से राहगीरों, खासकर पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सौ फुटा रोड पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से बसई मंडी तक कीचड़ की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को गुजरने में मुश्किल हुई। शमसाबाद रोड पर नाला सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट के फैलने से गंदगी फैल गई। उधर, बिचपुरी में बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे आई आंधी पेड़, खंभे ट्रांसफॉर्मर गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पथौली में 25 केवी का ट्रांसफाॅर्मर डबल पोल सहित गिर गया। अटूस, नगला लालदास व अन्य स्थानों पर बिजली के 10 पोल टूट गए। एलटी और एचटी लाइनें क्षतिग्रस्त होने से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई जगहों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से स्थिति और गंभीर हो गई। उधर, आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित कस्बा मिढ़ाकुर में भी आंधी से एक पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। ओले गिरने से मक्का-मूंगफली की फसल खराब हो गई।

 

तीन दिन साफ, फिर बारिश के आसार
बृहस्पतिवार को दिन से लेकर रात तक रुक-रुककर हुई बारिश के बीच दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान बुधवार के मुकाबले 4.4 डिग्री गिरकर 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार से तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि इसके बाद फिर से आंधी-बारिश की बात कही गई है।

 

आंधी-बारिश में ताज के रॉयल गेट से फिर गिरे पत्थर
ताजमहल में बृहस्पतिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण ताजमहल के रॉयल गेट को नुकसान पहुंचा। फोरकोर्ट की ओर ताज के रॉयल गेट पर पच्चीकारी में लगाए गए पत्थर नीचे गिर गए। जिस समय पत्थर गिरे, उस दौरान पर्यटक मुख्य प्रवेश द्वार के अंदर बारिश से बचने के लिए खड़े थे, इससे किसी को चोट नहीं पहुंची। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे के बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव से स्मारकों पर अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के झोंके इतने जबरदस्त थे कि रॉयल गेट के ऊपरी हिस्से में स्थित नक्काशीदार पत्थर जमीन पर गिरे, पर्यटक बचने के लिए अंदर खड़े हो गए। कुछ दिन पहले भी आंधी-बारिश में पच्चीकारी के पत्थर गिरे थे।

ये भी पढ़ें-शादी के एक साल बाद भी नहीं बनाए संबंध: विवाह में करोड़ों खर्च किए, पत्नी ने घर में लगवाए कैमरे; सच देख हिल गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed