फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy collision between two bikes in Etah one youth died second injured

रफ्तार ने ली जान: एटा में दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा घायल

Fri, 08 Sep 2023 05:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 05:31 PM IST
सार

एटा में बीती रात हुआ सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य हादसों में दंपती  सहित चार घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Heavy collision between two bikes in Etah one youth died second injured
demo pic

विस्तार

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे स्थित चौथा मील के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य हादसों में दंपती सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


यहां हुआ हादसा
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भूपाल निवासी नेत्रपाल सिंह (40) की बाइकों की भिड़ंत में मौत हुई है। जबकि दूसरी बाइक पर सवार भूपेंद्र सिंह निवासी महाराजपुर थाना पिलुआ गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नेत्रपाल रात को शहर से घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अन्य हादसों में दंपती सहित तीन घायल
वहीं गांव कंचनगढ़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मानवेंद्र सिंह निवासी गांव बरई थाना पिलुआ गंभीर रूप से घायल हुआ है। कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव ककैरा के पास अज्ञात वाहन ने दूध हॉकर डिंपी चौहान निवासी गांव मरथरा को रौंद दिया। इसके चलते गंभीर चोटें आई हैं। हालत खराब होने पर दोनों को आगरा रेफर किया गया है। जबकि अन्य हादसे में धर्मेंद्र और इसकी पत्नी पूजा निवासीगण बिचपुरी थाना निधौली कलां घायल हुए हैं। महिला को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed