फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heavy clouds settled in Kishni, waterlogging on roads

Agra News: किशनी में जमकर बसरे मेघ, सड़कों पर जलभराव

Wed, 21 Aug 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Heavy clouds settled in Kishni, waterlogging on roads
बारिश के चलते किशनी में हुआ जलभराव।
मैनपुरी। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। बुधवार को भी दिन भर जहां उमस और गर्मी ने बेहाल किया, लेकिन शाम को मौसम बदला तो लोगों को राहत मिल गई। किशनी क्षेत्र में तेज बारिश के चलते जलभराव से जूझना पड़ा। वहीं शहर में भी बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा रहा।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह आसमान साफ रहने के चलते दिन में तेज धूप खिली। इसके साथ ही उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर लोग परेशान रहे, लेकिन उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली और हवाएं चलने लगीं। किशनी क्षेत्र में जोरदार बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल गई। शाम को बाजारों और पार्कों में भी रौनक नजर आई। लोगों ने जमकर खरीदारी की। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी राहत बनी रहने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशनी के लिए नाला बन रहा मुसीबत
किशनी। ग्वालियर-बरेली राजमार्ग के चौड़ीकरण में पुराना नाला तोड़कर नया नाला ऊंचा बनाए जाने के कारण लोगों के लिए संकट खड़ा हो गया है। बारिश के दौरान नगर में जलभराव हो जाता है। हाल ये है कि दुकानों में भी पानी घुस जाता है। बुधवार को भी बारिश के दौरान लोगों की दुकानों में पानी भर गया। व्यापारियों ने एसडीएम और चेयरमैन से नाला बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द जलनिकासी के इंतजाम नहीं हुए तो वे धरना देने के लिए बाध्य होंगे। मांग करने वालों में ब्रह्मानंद गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, नागेंद्र चौहान, रविंद्र सविता, राजेश शर्मा, शिवम प्रजापति, राजीव गुप्ता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed