{"_id":"6a0a2d1e3ddf65c1db09aaa1","slug":"heat-wave-continues-several-tourists-including-an-iraqi-woman-fall-ill-agra-news-c-25-1-agr1067-1062191-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का सितम: 43.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, ताज पर पर्यटक बेहोश; उल्टी तो किसी का बीपी हो गया लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का सितम: 43.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, ताज पर पर्यटक बेहोश; उल्टी तो किसी का बीपी हो गया लो
Mon, 18 May 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:33 AM IST
सार
आगरा में भीषण गर्मी और लू के चलते ताजमहल पर कई पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा। रविवार को तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि एक पर्यटक को बंदर ने भी काट लिया।
विज्ञापन
ताजमहल पर इराक की महिला पर्यटक नाजिया की गर्मी से तबीयत हुई खराब।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भीषण गर्मी का सितम जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के कारण ताजमहल पर कई पर्यटकों की तबीयत बिगड़ रही है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी सात दिनों तक क्षेत्र में लू चलने का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
ताजमहल पर भीषण गर्मी के कारण पर्यटकों की तबीयत बिगड़ने के कई मामले सामने आए। इराक के कुर्दिश से साथियों संग ताज देखने आई महिला पर्यटक नाजिया पश्चिमी गेट पर बाहर निकलते ही गिर पड़ी। ताज सुरक्षा पुलिस के उपनिरीक्षक शिवराज सिंह ने महिला को कूलर के सामने बैठाया, वहीं, महाराष्ट्र की संगीता को तेज बुखार व उल्टी और गिरीश को बीपी लो, तो छत्तीसगढ़ के विहान कुमार साहू को दस्त की शिकायत हो गई। पश्चिमी गेट स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर तैनात डॉ. रिंकू बघेल ने सभी बीमार पर्यटकों को ओआरएस का घोल और जरूरी दवाइयां देकर प्राथमिक उपचार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटक को बंदर ने काटा
महाराष्ट्र के श्रीधर गोपाल राव डोगर रविवार को ताजमहल देखने आए थे। इस दौरान उनको एक बंदर ने पीठ में काट लिया। इस पर ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिलाया।
महाराष्ट्र के श्रीधर गोपाल राव डोगर रविवार को ताजमहल देखने आए थे। इस दौरान उनको एक बंदर ने पीठ में काट लिया। इस पर ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिलाया।