Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heat has made people miserable weather may change from today

Agra: गर्मी ने किया बेहाल...आज से बदल सकता है माैसम, चलेंगी तेज धूल भरी हवाएं; हो सकती है बूंदाबांदी

Fri, 02 May 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 02 May 2025 12:06 AM IST
सार

पिछले कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार से राहत मिल सकती है। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन
Heat has made people miserable weather may change from today
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी से जूझते आगरा के अधिकतम तापमान में भले ही कमी आ गई हो लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र अगले तीन दिन तेज धूल भरी हवाएं चलने की आशंका व्यक्त कर रहा है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के कारण गर्मी रात में भी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मई के साथ ही शहर में भीषण गर्मी का आगाज हो जाता है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण फिलहाल तापमान की गति पर नियंत्रण लग गया है। 43 डिग्री के पार पहुंच चुका पारा लुढ़क कर 38.7 डिग्री तक आ गया है। जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। 

वहीं रात का तापमान नी 25.2 डिग्री होने के साथ सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण अगले तीन दिन तेज धूल भरी हवाएं चलने के साथ ही बौछारें पड़ने की संभावना है। बादल और हवाओं के कारण अगले तीन दिन अधिकतम तापमान सामान्य ही रहने का अनुमान है। 
 
विज्ञापन

इसके बाद अधिकतम तापमान में फिर से वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 38.7
न्यूनतम तापमान- 25.2

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed