{"_id":"662dd1c397f54c043500af29","slug":"heat-at-its-peak-in-agra-hottest-night-of-the-season-mercury-25-9-heat-wave-alert-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: यूपी के आगरा में चरम पर गर्मी, सीजन की सबसे गर्म रात... पारा @25.9; अगले तीन दिन के लिए अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: यूपी के आगरा में चरम पर गर्मी, सीजन की सबसे गर्म रात... पारा @25.9; अगले तीन दिन के लिए अलर्ट
Sun, 28 Apr 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:04 AM IST
सार
आगरा में अब पारा झुलसाने लगा है। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
गर्मी से बचने की जुगत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ रही है। आमजन परेशान हैं। न्यूनतम तापमान बढ़ने से सुबह का सुहाना मौसम भी गर्मी की चपेट में है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन की सबसे गर्म रात रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही लू की चेतावनी भी दी है।
गर्मी धीरे-धीरे प्रचंड रूप ले रही है। शाम को हवा चलने से शहरवासी राहत महसूस कर रहे थे लेकिन हवा बंद होने के बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। यह 23.9 से बढ़कर 25.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई। यह 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से निकली कड़क धूप ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने रविवार से मंगलवार तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 43
न्यूनतम तापमान-26
सूर्योदय- 5:42
सूर्योस्त- 6:48
एक्यूआई- 52