{"_id":"6aab0555011180c87007b10b","slug":"heat-and-humidity-cause-discomfort-rain-likely-today-agra-news-c-25-1-agr1036-1161214-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गर्मी-उमस ने किया परेशान, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गर्मी-उमस ने किया परेशान, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
आगरा। तेज धूप और उमस ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अगले 24 घंटों में तापमान में कमी आने के आसार हैं।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले दो दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते वायरल फीवर के साथ-साथ उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि ओपीडी में रोजाना औसतन 650 मरीज आ रहे हैं। गर्मी के कारण लोग ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिससे तेज बुखार, गले में खराश, सिर और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं। फूड पॉयजनिंग के मामले भी सामने आ रहे हैं। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि वायरल फीवर के साथ-साथ बच्चों में पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायतें भी मिल रही हैं। उन्होंने सलाह दी है कि ठंडी सामग्री का सेवन करने से बचें और दूषित स्थानों व खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में कमी आने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। यह बारिश लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिला सकती है।