Agra: सर्दी की शुरुआत के साथ ही बढ़े हृदय रोगी, इन बातों का रखें ख्याल
डॉ. बसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि सोने के दो से तीन घंटे बाद सांस लेने में परेशानी होने से भी दिल की बीमारी का खतरा रहता है। लक्षण दिखने पर तत्काल विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर उपचार कराना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सर्दी बढ़ने के साथ हृदय रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में करीब 10 से 12 फीसदी हृदय रोगी बढ़ गए हैं। ऐसे में विशेषज्ञों की सलाह है कि सर्दियों में शरीर के साथ दिल को बचाकर रखने की जरूरत है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर कार्डियोलॉजी डॉ. बसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि इस समय ओपीडी में रोजाना 45 से 50 हृदय रोगी पहुंच रहे हैं। सर्दियां शुरू होने से पहले संख्या 30 से 35 रहती थी। उन्होंने सर्दियों में अस्पतालों हृदय रोगी बढ़ जाते हैं। शरीर से पसीना कम निकलता है। इससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। इससे हृदय रोगियों की दिक्कतें बढ़ती हैं। हृदयाघात व लकवा (स्ट्रोक)का खतरा भी बढ़ जाता है।
ये भी हो सकते हैं हृदय रोग के कारण
डॉ. बसंत कुमार गुप्ता ने बताया कि सोने के दो से तीन घंटे बाद सांस लेने में परेशानी होने से भी दिल की बीमारी का खतरा रहता है। लक्षण दिखने पर तत्काल विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर उपचार कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल की बीमारी होने पर सांस फूलने की शिकायत भी हो सकती है। ऐसी समस्या होने पर ईसीजी व ईको कराना चाहिए। जिससे बीमारी शुरुआत में ही पकड़ में आ जाए।
ये भी पढ़ें - Agra: विकास प्राधिकरण ने अरबों रुपये खर्च कर बनाए आशियाने, लेकिन खरीदार नहीं, जानें वजह
बीमारी से बचने के लिए ये उपाय जरूरी
तनाव लेने से बचें, शुगर को नियंत्रित रखें, नियमित रूप से व्यायाम करें, नमक और चिकनाई खाने से बचें, सुबह व्यायाम का समय सात बजे के बाद रखें, जिनको दिल बीमारी है, वह सुबह उठने का समय जल्दी न रखें, सर्दी से बचाव करें, गुनगने से पानी से नहाएं।
एसएन में पहुंचे 1843 मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में गत तीन दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को मरीजों की संख्या कम रही। 1843 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक 371, हड्डी रोग विभाग में 252, त्वचा रोग विभाग में 157, क्षय व वक्ष रोग विभाग में 151, बाल रोग विभाग में 108 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया।